CG : कलेक्टर ने दुर्गा पैकरा को दी अनुकंपा नियुक्ति…CG : कलेक्टर ने दुर्गा पैकरा को दी अनुकंपा नियुक्ति…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कक्ष में दुर्गा पैकरा को भृत्य पद के लिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यह नियुक्ति उनके पिता गनेशराम पैकरा के आकस्मिक निधन हो जाने पर उनके पुत्री दुर्गा पैकरा को प्रदान की गई। कलेक्टोरेट सारंगढ़ में गनेशराम पैकरा भृत्य के पद पर कार्यरत थे। निधन के कुछ महीनों में ही अनुकंपा नियुक्ति पत्र मिलने से परिवार को संबल मिला है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *