गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज मरवाही विकासखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर परीक्षा संचालन और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में आज कक्षा 12 वीं की अर्थशास्त्र और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई।
कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे के साथ परीक्षा केंद्र स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भर्रीडांड, शासकीय उच्चतर मध्यमिक विद्यालय बंशीताल, पीएम स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक मरवाही, शासकीय उच्चतर मध्यमिक विद्यालय परासी, स्वामी आत्मानंद हिन्दी मध्यम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी और परीक्षा केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर मध्यमिक विद्यालय निमधा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया तथा केंद्राध्यक्षों से परीक्षा केंद्र में शामिल विद्यालयों और परीक्षा में अनुपस्थित विद्यार्थियों के बारे के जानकारी ली। उन्होंने अनुशासन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ परीक्षा संचालित करने के निर्देश केंद्राध्यक्षों को दिए।
बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…