छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक

रायपुर ।  कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में आईसीडीएस (एकीकृत बाल विकास योजना), मिशन वात्सल्य (एकीकृत बाल संरक्षण सेवा) और मिशन शक्ति योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली, कुपोषित बच्चों की स्थिति और बाल संरक्षण के उपायों पर गहन चर्चा की।

रेडी-टू-ईट खाद्य सामग्री की उपलब्धता और गुणवत्ता को लेकर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने चावल और अन्य खाद्यान्न की गुणवत्ता की भी जांच करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को पोषणयुक्त भोजन मिल सके। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी सुपरवाइजरों को गंभीर कुपोषित बच्चों की प्रोफाइलिंग करने के निर्देश दिए। 

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के बुनियादी ढांचे को सुधारने पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि यदि किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र में मरम्मत, बाउंड्री वॉल निर्माण, रेनवाटर हार्वेस्टिंग या सोखता गड्ढे की आवश्यकता हो, तो इसके लिए जल्द से जल्द स्वीकृति प्राप्त कर कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर महीने बिजली विभाग से बिल लेकर तत्काल भुगतान किया जाए, ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रहे।

बाल सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम को लेकर विशेष चर्चा हुई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और सुपरवाइजरों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई और निर्देश दिया कि समुदाय स्तर पर भी इस अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया जाए।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत कुमार विश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

4 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

4 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

5 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

5 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

5 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

5 hours ago