CG : कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर समाधान …

रायगढ़। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनदर्शन में आमजन की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जहां लोगों ने शासन-प्रशासन से सीधे संवाद कर अपनी समस्याएं रखीं। जनदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री आवास, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, अनुकंपा नियुक्ति, महतारी वंदन योजना, आर्थिक सहायता, आधार सुविधा केंद्र, सौर विद्युतीकरण, पशुधन के लिए चारा, फौती नामांतरण, सीमांकन, पेंशन एवं भूमिहीनों के लिए आर्थिक सहायता जैसे विविध विषयों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जनदर्शन में पहुंचे प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कई प्रकरणों में तत्काल पहल करते हुए मौके पर ही समाधान भी किया, जिससे आवेदकों को त्वरित राहत मिली। शेष प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में नगर पालिक निगम रायगढ़ सहित बेहरापाली, विजयनगर, पुसौर, औरदा, कोतरा, सहसपुरी, खरसिया आदि क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने सभी आवेदकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निराकरण नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर

भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर

ग्वालियर  रानी कमलापति (भोपाल) से ग्वालियर होते हुए हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जाने वाली वंदे भारत…

27 minutes ago
CG : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से मिला अंतरिम राहत …

CG : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से मिला अंतरिम राहत …

रायपुर/ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 05.02.2026 के…

44 minutes ago
राजनांदगांव : बारिश हुई तो फैला कीचड़, धूप निकली तो धूल से सराबोर हो रहे वाहन चालक…

राजनांदगांव : बारिश हुई तो फैला कीचड़, धूप निकली तो धूल से सराबोर हो रहे वाहन चालक…

राजनांदगांव | शहर के बीच से गुजरने वाले फोरलेन की इन दिनों मरम्मत की जा…

47 minutes ago
CG : CM विष्णुदेव साय आज कवर्धा दौरे पर …

CG : CM विष्णुदेव साय आज कवर्धा दौरे पर …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:10 बजे रायपुर से कवर्धा के लिए रवाना होंगे.…

50 minutes ago
पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक को सजा, कोर्ट ने सुनाई कारावास और ₹1,000 जुर्माने की सजा

पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक को सजा, कोर्ट ने सुनाई कारावास और ₹1,000 जुर्माने की सजा

जबलपुर  पड़ोसी के 8 वर्षीय बच्चे को पालतू कुत्ते के काटने के मामले में न्यायालय…

57 minutes ago
गैर-मुस्लिम से निकाह पर नई शर्त, वक्फ बोर्ड की अनुमति होगी अनिवार्य; जानें कहां लागू हुआ नियम

गैर-मुस्लिम से निकाह पर नई शर्त, वक्फ बोर्ड की अनुमति होगी अनिवार्य; जानें कहां लागू हुआ नियम

रायपुर  छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने निकाह व्यवस्था में पारदर्शिता लिए एक नई पहल करने जा…

1 hour ago