छत्तीसगढ़

CG :  कलेक्टर लंगेह ने किया सरायपाली में सीमावर्ती जांच चौकियों का निरीक्षण….

महासमुंद, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य शासन के मंशानुरूप धान खरीदी का कार्य पारदर्शिता के साथ सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा जिले में लगातार धान खरीदी केंद्रों एवं अंतर्राज्यीय जांच चौकियों का निरीक्षण किया जा रहा है।


इसी क्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सोमवार शाम को सरायपाली अंतर्गत ओडिशा राज्य की सीमा से लगे सिरपुर, रेहटीखोल और छिबर्रा में अंतर्राज्यीय जांच चौकियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान परिवहन से संबंधित अभिलेखों, ऑनलाइन एंट्री, वाहन जांच रजिस्टर, सुरक्षा प्रबंधन तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।
इस दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में किसी भी स्थिति में अवैध धान परिवहन एवं अवैध भंडारण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जांच चौकी पर तैनात अधिकारियों को सभी आने-जाने वाले धान लदे वाहनों की सघन जांच करने, ई-पास एवं वैध दस्तावेजों का मिलान करने तथा संदेहास्पद वाहनों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच चौकियों पर निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शिकायत मिलने पर त्वरित निराकरण करने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम अनुपमा आनंद, तहसीलदार श्रीधर पंडा और राजस्व, मंडी के कर्मचारी मौजूद थे।


कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि अंतर्राज्यीय चौकियों पर पारदर्शिता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। इसलिए ड्यूटी के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने टीम को आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और ड्यूटी रोस्टर का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : महावीर चौक से लेकर गुरुनानक चौक मार्ग के गार्डन में सूख रहे पौधे…

राजनांदगांव : महावीर चौक से लेकर गुरुनानक चौक मार्ग के गार्डन में सूख रहे पौधे…

राजनांदगांव| महावीर चौक से गुरूनानक चौक तक सर्विस लेन सड़क किनारे विकसित किए गए गार्डन…

25 seconds ago
CG : 125 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट …

CG : 125 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट …

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल…

2 minutes ago
राजनांदगांव : अधूरे निर्माण स्थलों पर बढ़ रहा कचरे का ढेर…

राजनांदगांव : अधूरे निर्माण स्थलों पर बढ़ रहा कचरे का ढेर…

राजनांदगांव| शहर में कई निर्माणाधीन और लंबे समय से अधूरे पड़े स्थलों पर कचरा डंप…

3 minutes ago
CG : तेलीबांधा में पुलिस पेट्रोलिंग टीम से विवाद, शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज …

CG : तेलीबांधा में पुलिस पेट्रोलिंग टीम से विवाद, शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज …

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम के साथ वाद-विवाद और…

15 minutes ago
रेत विवाद में सनसनीखेज वारदात! फॉर्च्यूनर सवार युवक को जिंदा जलाने का आरोप, 4 हिरासत में

रेत विवाद में सनसनीखेज वारदात! फॉर्च्यूनर सवार युवक को जिंदा जलाने का आरोप, 4 हिरासत में

कोरिया. रेत का विवाद जिले में मरने-मारने में तब्दील हो चुका है. बीती रात जिले…

23 minutes ago
राजनांदगांव : ठाकुर प्यारेलाल चौक से गठुला तक मार्ग पर अंधेरा…

राजनांदगांव : ठाकुर प्यारेलाल चौक से गठुला तक मार्ग पर अंधेरा…

राजनांदगांव| ठाकुर प्यारेलाल चौक से गठुला तक सड़क के कई हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं…

24 minutes ago