छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर विनय लंगेह ने किया बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

महासमुंद, कलेक्टर विनय लंगेह ने आज सुबह छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अंतर्गत आयोजित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का अवलोकन किया। उन्होंने सेजेस पटेवा एवं झलप परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों में प्रश्न पत्रों की गोपनीयता, बैठक व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की जानकारी लेते हुए परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत एवं सहायक संचालक नंद कुमार सिन्हा मौजूद थे।
इस दौरान कलेक्टर ने परीक्षा में नकल रोकने संबंधी निर्देश दिए उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिए कि वे नकल को रोकने के लिए आवश्यक अनुशासनात्मक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने मेहनत और अपने आत्मविश्वास के बल पर लगन और धैर्य के साथ परीक्षा में पूछे गए सवालों का जवाब दें। अनावश्यक दबाव में न आएं। साथ ही, छात्रों के लिए एक शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करने की बात कही। लंगेह ने यह भी निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक संसाधन जैसे कि पानी, बैठने की व्यवस्था, और मेडिकल किट उपलब्ध हो। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए निर्देश दिए।
कलेक्टर ने छात्रों से अपील की कि वे परीक्षा में धैर्य और पूरी तरह से अपनी तैयारी के साथ परीक्षा दें। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की प्रेरणा दी और उनकी मेहनत के प्रति सकारात्मकता बनाए रखने को कहा। उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि शासन हर संभव प्रयास कर रही है ताकि विद्यार्थी बेहतर वातावरण में परीक्षा दिला सके।

kgnews

Recent Posts

CG : पुलिसकर्मी बना भू-माफिया, सरकारी जमीन पर किया कब्जा …

CG : पुलिसकर्मी बना भू-माफिया, सरकारी जमीन पर किया कब्जा …

धमधा। धमधा विकासखंड के ग्राम धरमपुरा में स्थित खसरा नंबर 466 एवं 467 की करोड़ों…

1 minute ago
CG : जशपुर में बस हादसे का शिकार, 10 यात्री घायल …

CG : जशपुर में बस हादसे का शिकार, 10 यात्री घायल …

जशपुर। जिले में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक…

4 minutes ago
CG : कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा …

CG : कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा …

रायपुर। कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में प्रदेश में कृषि को आधुनिक तकनीक को…

7 minutes ago
CG : 80 वर्षीय चाची से मंगलसूत्र झपटने का मामला खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार …

CG : 80 वर्षीय चाची से मंगलसूत्र झपटने का मामला खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार …

बलौदाबाजार। भाटापारा शहर में 80 वर्षीय वृद्धा से मंगलसूत्र झपटने के मामले का पुलिस ने…

11 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश कल से जारी, आज कहीं-कहीं तेज बारिश होने का अलर्ट …

CG : छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश कल से जारी, आज कहीं-कहीं तेज बारिश होने का अलर्ट …

रायपुर/दिल्ली। दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस के बाद आखिरकार मॉनसून ने दस्तक दे दी…

24 minutes ago
CG : हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्रोच्चार करने की अनुमति दी …

CG : हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्रोच्चार करने की अनुमति दी …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय शालाओं में मंत्र एवं प्रार्थना संबंधी राज्य शासन के आदेश को…

32 minutes ago