छत्तीसगढ़

CG : कलेक्ट्रेट कार्यालय के ठीक सामने एक ठेकेदार ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और आग लगाने की कोशिश की…

बेमेतरा । बेमेतरा जिले में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के ठीक सामने एक ठेकेदार ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और आग लगाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा जवानों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और युवक की जान बचा ली गई।

आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की पहचान आरिफ बाठिया के रूप में हुई है, जो पेशे से ठेकेदार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आरिफ ने कृषि विभाग के लिए एक शासकीय भवन का निर्माण कार्य पूरा किया था। ठेकेदार का आरोप है कि निर्माण कार्य पूरा हुए लगभग एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन अब तक न तो भवन का हैंडओवर लिया गया है और न ही उसे उसके कार्य का भुगतान किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरिफ ने कलेक्ट्रेट परिसर के सामने खुद पर पेट्रोल डाल लिया और माचिस जलाने ही वाला था, तभी वहां तैनात सुरक्षा जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसके हाथ से माचिस छीन ली और उसे काबू में कर सुरक्षित स्थान पर ले गए। इस घटना से कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।

विभागीय अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
आरिफ बाठिया ने आरोप लगाया है कि कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने बताया कि भवन निर्माण पूरा होने के बावजूद विभाग द्वारा एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी नहीं की जा रही है, जिसके कारण भुगतान अटका हुआ है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे ठेकेदार का कहना है कि वह पिछले एक साल से विभाग के चक्कर काट रहा है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है।

ठेकेदार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी वह कृषि विस्तार अधिकारी आर.के. चतुर्वेदी से संपर्क करता है, तो उसे मंत्री दयालदास बघेल का नाम लेकर डराया जाता है। उसका दावा है कि उसे बताया गया कि मंत्री स्तर से ही एनओसी देने से मना किया गया है, इसलिए भुगतान संभव नहीं है।

आरिफ का कहना है कि भुगतान न मिलने और लगातार मानसिक दबाव के कारण उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है और परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। कर्ज और जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे होने के कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाने की कोशिश की।

प्रशासन और पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को समझाइश देकर शांत कराया गया। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और संबंधित विभाग से जवाब तलब किया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

2 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

2 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

2 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

3 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

3 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

3 hours ago