छत्तीसगढ़

CG : कवर्धा के गुंडों में पुलिस का खौफ नहीं, यात्री बस रोका और ड्राइवर को मारने हुए उतारू …

कवर्धा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक बीच सड़क पर एक चलती पैसेंजर बस को रोककर चालक के साथ गाली-गलौज, अभद्रता और धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आरोपित युवक बेल्ट लहराकर बस चालक को डराते-धमकाते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मुंगेली से पंडरिया आ रही एक सवारी बस को पंडरिया-मुंगेली मार्ग पर पंडरिया नगर से लगे हिसार पेट्रोल पंप के पास तीन युवकों ने रोक लिया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक ग्राम रेहुटा या उसके आसपास के निवासी हैं। आरोप है कि युवकों ने बस को बीच सड़क पर काफी देर तक रोककर हंगामा किया। चालक के साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के समय बस में महिला, बच्चे, बुजुर्ग, बीमार मरीज सहित कई यात्री सवार थे। अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। बीच सड़क पर बस खड़ी रहने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन को इस तरह बीच रास्ते में रोककर चालक के साथ गुंडागर्दी करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ भी गंभीर खिलवाड़ है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, गंभीर चोट आई …

राजनांदगांव : कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, गंभीर चोट आई …

राजनांदगांव| सन सिटी से लखोली जाने वाले रोड में तेज रफ्तार कार ने बाइक को…

7 minutes ago
राजनांदगांव : 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान चलेगा …

राजनांदगांव : 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान चलेगा …

राजनांदगांव| पल्स पोलियो अभियान के तहत 28, 29 और 30 जून को जिले के 0…

9 minutes ago
राजनांदगांव : अगले 4 दिन रिमझिम बारिश के संकेत, गरज के साथ अंधड़ भी चलेगी …

राजनांदगांव : अगले 4 दिन रिमझिम बारिश के संकेत, गरज के साथ अंधड़ भी चलेगी …

राजनांदगांव l मानसून के प्रभावी होने के बाद मौसम बदल गया है। दोपहर बाद आसमान…

11 minutes ago
राजनांदगांव : बारिश के पहले खोदे गड्‌ढे, अंधेरे में वाहन चालक होंगे हादसे का शिकार …

राजनांदगांव : बारिश के पहले खोदे गड्‌ढे, अंधेरे में वाहन चालक होंगे हादसे का शिकार …

राजनांदगांव| शहर के इंदिरा नगर चौक से बसंतपुर सड़क पर अस्पताल के पास शहर के…

14 minutes ago
एमएसएमई मध्यप्रदेश की समृद्धि और रोजगार की मजबूत नींव – मंत्री काश्यप

एमएसएमई मध्यप्रदेश की समृद्धि और रोजगार की मजबूत नींव – मंत्री काश्यप

एमएसएमई मध्यप्रदेश की समृद्धि और रोजगार की मजबूत नींव - मंत्री काश्यप अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस…

17 minutes ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना कठिन समय में पुलिस परिवारों का सशक्त सहारा

पुलिस सैलरी पैकेज योजना कठिन समय में पुलिस परिवारों का सशक्त सहारा

पुलिस सैलरी पैकेज योजना कठिन समय में पुलिस परिवारों का सशक्त सहारा 35वीं वाहिनी मंडला…

17 minutes ago