छत्तीसगढ़

CG : कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में चायनीज मांझा बिक्री पर प्रशासन की सख्ती, विक्रय करने वालों को दी कड़ी चेतावनी

चायनीज मांझा बेचने वालों पर होगी सख़्त कार्रवाई

कवर्धा, नगर पालिका कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत प्रतिबंधित चायनीज मांझा की खुलेआम बिक्री की सूचना प्राप्त होने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत पतंग एवं मांझा विक्रय करने वाले व्यापारियों की दुकानों का निरीक्षण किया गया। 

जांच के दौरान व्यापारियों को प्रतिबंधित चायनीज मांझा का विक्रय न करने की सख्त समझाइश दी गई तथा भविष्य में इस प्रकार की सामग्री विक्रय करते पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। शहर के ऋषभ देव चौक से लेकर नवीन बाजार तक पतंग एवं मांझा का व्यवसाय कर रहे व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में दबिश देकर स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि प्रतिबंधित सामग्री का विक्रय पूर्णतः बंद रखा जाए।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू द्वारा प्रतिबंधित चायनीज मांझा एवं अन्य अवैध सामग्री के विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने हेतु एक टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा आकस्मिक रूप से बाजार में निरीक्षण कर व्यापारियों को प्रतिबंधित सामग्री का विक्रय नहीं करने की समझाइश दी गई। नगर पालिका द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

kgnews

Recent Posts

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…

25 minutes ago
CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

26 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

विधायक, कलेक्टर सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यासनशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण भी…

32 minutes ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह रविवार को उस समय ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण…

35 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के…

36 minutes ago
CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का दिया…

41 minutes ago