छत्तीसगढ़

CG : कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, फोक नदी में गिरी कार, 4 युवकों की मौत …

कवर्धा: जिले के पंडरिया क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फोक नदी में जा गिरी। इस हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी युवक रायपुर के बिरगांव क्षेत्र के रहने वाले थे और पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पांडातराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत उनकी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे नदी में गिर गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में सवार दो गंभीर रूप से घायल युवकों को तत्काल बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, हादसे में मृत सभी चार युवकों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से रायपुर और बिरगांव क्षेत्र में शोक का माहौल है।

kgnews

Recent Posts

CG : बलौदाबाजार में आवागमन ठप, पुल के बीच में कैप्सूल वाहन और ट्रेलर खराब …

CG : बलौदाबाजार में आवागमन ठप, पुल के बीच में कैप्सूल वाहन और ट्रेलर खराब …

बलौदाबाजार। जिले के गिधौरी स्थित शबरी पुल पर पिछले दो घंटे से लंबा जाम लगा…

14 minutes ago
CG : ग्रामीण के घर में लगी आग, नकदी कपड़े और घरेलू सामान जलकर खाक …

CG : ग्रामीण के घर में लगी आग, नकदी कपड़े और घरेलू सामान जलकर खाक …

सुकमा. जिले के जिरमपाल पंचायत के डब्बारास गांव में सोमवार शाम अग्नीकांड ने एक परिवार…

18 minutes ago
केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का मुद्दा

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का मुद्दा

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर…

20 minutes ago
CG : साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले …

CG : साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक आज शाम 4.00…

23 minutes ago
CG : बारिश ने लिया ब्रेक, मौसम पर अपडेट जानिए …

CG : बारिश ने लिया ब्रेक, मौसम पर अपडेट जानिए …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बुधवार से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अधिकांश स्थानों पर…

27 minutes ago
CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

धमतरी। जिला अस्पताल परिसर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी को…

42 minutes ago