छत्तीसगढ़

CG : कवासी लखमा को कोर्ट में पेश किया गया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2161 करोड़ के शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और कोंटा विधायक कवासी लखमा को न्यायिक रिमांड समाप्त होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत में पेश किया गया। इससे पहले कोर्ट ने लखमा की न्यायिक हिरासत 14 पर भेजा था। बता दें कि बीते जनवरी महीने में ED ने लखमा को इस घोटाले में गिरफ्तार किया था, जिसमें उन पर आरोप है कि उन्होंने मंत्री पद पर रहते हुए हर महीने लगभग 2 करोड़ रुपये प्राप्त किए, जिससे कुल मिलाकर 72 करोड़ रुपये की अवैध आय हुई। इन आरोपों के अनुसार, इस धनराशि का उपयोग कांग्रेस कार्यालय और अपने बेटे के लिए एक घर बनाने में किया गया। बीते महीने सुनवाई के बाद ED की स्पेशल कोर्ट ने लखमा की न्यायिक रिमांड 4 मार्च तक बढ़ा दी गई थी। अब, रिमांड समाप्त होने के बाद, उन्हें पुनः अदालत में पेश किया गया है।

गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था. इससे पहले उनसे 2 बार ED दफ्तर बुलाकर पूछताछ की गई थी. गिरफ्तारी के 7 दिन बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को पहले ED ने 7 दिन कस्टोडियल रिमांड में लेकर पूछताछ की थी. उसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक लखमा को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था. पिछली सुनवाई के दौरान जेल में पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं होने के कारण लखमा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई थी. सुनवाई के बाद कोर्ट ने लखमा की 18 फरवरी तक रिमांड बढ़ा दी थी.

kgnews

Recent Posts

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

भोपाल  मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…

40 minutes ago
किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

1 hour ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

2 hours ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

2 hours ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

2 hours ago