छत्तीसगढ़

CG : कांग्रेस अब राजनीतिक दल नहीं गिरोह है : केदार कश्यप

रायपुर । वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के आरोप पत्र पर पलटवार करते हुए कहा ,वाह क्या खूब बेशर्मी है। 5 साल के कार्यकाल में जनता को धोखा देकर एक वादा पूरा न करने वाली कांग्रेस अब भाजपा के शासन के 1 साल में आरोप पत्र ला रही है। कश्यप ने कहा कि बेशर्म और बेहया कांग्रेस के ऐसे आराेपो को जनता एक सिरे नाकार चुकी है। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद, कांग्रेस लोकसभा चुनाव हार गई और उसके बाद फिर उपचुनाव में भी उसकी बड़ी भयंकर हार हुई। जनता ने बार-बार बता दिया है कि वह कांग्रेस की झूठी बातों में अब नहीं आएगी ।

मंत्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस बड़ी बेशर्मी से पहले अपराध करवा रही है और उसके बाद अपराध पर आरोप पत्र ला रही है अब तक जितने भी अपराध हुए हैं सारे अपराधों में कांग्रेसी नेताओं का हाथ सामने आ रहा है। कांग्रेस ने  झूठा आरोप पत्र लाकर यह प्रमाणित कर दिया है की नगरी निकायों में उनके महापौरों ने  कोई काम नहीं किया, नहीं तो वह अपनी उपलब्धियां लेकर सामने आते। कांग्रेस के किसी नेता के पास एक उपलब्धि बताने को नहीं हैं जो हश्र कांग्रेस का पहले हुआ। वहीं अब भी होगा कांग्रेस को नगरी निकाय चुनाव में करारी हार का सामना करना होगा।

kgnews

Recent Posts

MP के मेधावी छात्रों को बड़ी राहत, मेडिकल की पढ़ाई होगी सस्ती, बढ़ेंगी सीटें भी

MP के मेधावी छात्रों को बड़ी राहत, मेडिकल की पढ़ाई होगी सस्ती, बढ़ेंगी सीटें भी

भोपाल डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत की खबर है।…

1 hour ago
धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

 धार  सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई हुई. इस…

2 hours ago
प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया महिला बाल विकास मंत्री…

2 hours ago
नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना -…

2 hours ago
कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार उर्वरक…

2 hours ago