CG : कांग्रेस नेता ने शराब दुकान के पास बांटे गुलाब फूल, अनोखा विरोध प्रदर्शन …

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाठागांव क्षेत्र में संचालित देशी-विदेशी शराब दुकानों और अहातों के खिलाफ आज जन-आक्रोश फूट पड़ा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों क्षेत्रीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शराब दुकान का घेराव किया। प्रदर्शन का अनोखा पहलू यह रहा कि प्रदर्शनकारियों ने शराब खरीदने आए लोगों को गुलाब का फूल भेंट कर गांधीवादी तरीके से शराब न खरीदने और नशा छोड़ने का विनम्र निवेदन किया।

घेराव का नेतृत्व कर रहे कन्हैया अग्रवाल ने प्रदेश सरकार और आबकारी विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाठागांव बस्ती में स्वामी आत्मानंद स्कूल और वालफोर्ट सिटी जैसे रिहायशी इलाकों के पास शराब दुकानें खोलकर जनता की सुरक्षा को ताक पर रख दिया गया है। उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा “सोनकर पारा, आनंद नगर, ब्रह्मदेव कॉलोनी और BSUP जैसे क्षेत्रों की महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है।

रिंग रोड और सर्विस रोड पर शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे छेड़छाड़ ,ट्रैफिक जाम, लूट , सड़क दुर्घटना और चाकूबाजी जैसी आपराधिक घटनाएं आम हो गई हैं। नीति और नीयत में विरोधाभास साफ नजर आ रहा है।” प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट किया कि यदि नेशनल हाईवे के नियमों और जनभावनाओं के अनुरूप इन दुकानों को तत्काल स्थानांतरित नहीं किया गया, तो क्षेत्र के नागरिकों के साथ मिलकर आने वाले समय में चक्काजाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…

22 minutes ago
पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…

30 minutes ago
CM साय बोले- PM मोदी ने रचा नया इतिहास, लोकतांत्रिक सफर में दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

CM साय बोले- PM मोदी ने रचा नया इतिहास, लोकतांत्रिक सफर में दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

रायपुर  भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। देश की…

31 minutes ago
Bhopal Recruitment 2026: गांधी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती, 25 जून तक करें आवेदन

Bhopal Recruitment 2026: गांधी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती, 25 जून तक करें आवेदन

भोपाल  राजधानी के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) में सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसर) की भर्ती प्रक्रिया…

41 minutes ago
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

रायपुर. रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार सहकारिता विभाग की सबसे अहम कुर्सी पर नियुक्ति कर…

1 hour ago
MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़े फैसले में सरकारी सेवा नियमों से…

1 hour ago