छत्तीसगढ़

CG : कांग्रेस नेता सहित दो की मौत, कार खाई में गिरी …

कोरबा। निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। हादसा कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और तीन बार पलट गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि एनएसयूआइ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय गुरुवार रात अपनी कार से बालको में एक परिचित की शादी में शामिल होने जा रहे थे। कार में उनके साथ जोंधरा निवासी ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक ढालू अग्रवाल, मस्तूरी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष भोला साहू और राहुल नामक युवक सवार थे। चारों लोग गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे उरगा पहुंचे।

कोरबा शहर में प्रवेश के दौरान रास्ता भटकने के कारण उनकी कार खाईनुमा निर्माणाधीन लेन में उतर गई। निर्माणाधीन लेन में उतरते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में गिर गई। गिरने के बाद वाहन तीन बार पलटा। हादसे में राहुल राय और ढालू अग्रवाल को सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

kgnews

Recent Posts

CG : बच्चों को सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाला किराना दुकानदार गिरफ्तार, शराब कोचिए भी पकड़ाए …

CG : बच्चों को सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाला किराना दुकानदार गिरफ्तार, शराब कोचिए भी पकड़ाए …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ जिले में नशे…

55 seconds ago
CG : दारू में पानी मिलाते पकड़े गए शराब दुकान के कर्मचारी, आबकारी अधिकारी हुए हैरान …

CG : दारू में पानी मिलाते पकड़े गए शराब दुकान के कर्मचारी, आबकारी अधिकारी हुए हैरान …

पिथौरा। अगर आप भी शराब पीने के शौकीन हैं, तो जरा सावधान हो जाइए. कहीं…

6 minutes ago
CG : गहने लेकर नवविवाहिता हुई गायब, पति ने बताया लूटेरी दुल्हन …

CG : गहने लेकर नवविवाहिता हुई गायब, पति ने बताया लूटेरी दुल्हन …

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. लव मैरिज…

12 minutes ago
भीषण गर्मी का असर: रायपुर नंदन वन की जंगल सफारी 2 दिन रहेगी बंद

भीषण गर्मी का असर: रायपुर नंदन वन की जंगल सफारी 2 दिन रहेगी बंद

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नौतपा की शुरुआत के साथ ही सूरज की तपिश और भीषण गर्मी…

16 minutes ago
CG : दूरस्थ वनांचल में पहुंची विकास की रोशनी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर सुधरा सोलर पम्प, ग्रामीणों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

CG : दूरस्थ वनांचल में पहुंची विकास की रोशनी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर सुधरा सोलर पम्प, ग्रामीणों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

रायपुर, शासन की संवेदनशील पहल और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सूरजपुर…

17 minutes ago