छत्तीसगढ़

CG : कांग्रेस में परिवारवाद और पैसे का जोर, प्रत्याशियों के खिलाफ भारी रोष : मंत्री जायसवाल

रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त असंतोष, नेतृत्व में ऊहापोह और परिवारवाद के चलते हो रही बगावत पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस में केवल परिवारवाद और पैसा चल रहा है। कांग्रेस के वर्तमान महापौर प्रत्याशियों के खिलाफ भारी रोष देखने को मिल रहा है। जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद इस कदर हावी हो गया है कि राजधानी में पहले महापौर व सभापति प्रमोद दुबे रहे और अब उनकी पत्नी दीप्ति दुबे को महापौर प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार पूर्व में किरणमयी नायक महापौर रहीं और अब उनके देवर प्रमोद नायक को बिलासपुर से टिकट दी गई है। निवृत्तमान महापौर एजाज ढेबर और उनकी पत्नी को अलग-अलग वार्ड से उम्मीदवार बनाया गया है। पहले चिरमिरी से पूर्व विधायक विनय जायसवाल की पत्नी कंचन जायसवाल महापौर थीं और अब विनय जायसवाल महापौर पद के उम्मीदवार हैं।

मंत्री जायसवाल ने चिरमिरी में महापौर पद के लिए घोषित कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर मचे घमासान, असंतोष और बगावत की खबरों के परिप्रेक्ष्य में कहा कि यह केवल चिरमिरी ही नहीं, अपितु पूरे प्रदेश में यही स्थिति है जिसके मायने आईने की तरह साफ नजर आ रहे हैं कि कांग्रेस की हालत राजनीतिक तौर पर दयनीय हो चली है और कांग्रेस अपने ही बोझ से दबी जा रही है। जायसवाल ने कहा कि चिरमिरी से महापौर प्रत्याशी बनाए गए विनय जायसवाल वही पूर्व विधायक हैं, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों के सामने आने के बाद अपनी ही पार्टी के केंद्रीय नेता चंदन यादव को 7 लाख रुपए देने का खुलासा किया था और अपनी पार्टी पर टिकटों की खरीदी बिक्री का आरोप लगाया था। इस खुलासे के बाद जायसवाल निष्कासित कर दिए गए थे। जायसवाल ने कहा कि अब विनय जायसवाल को बताना चाहिए कि उनका निष्कासन कितने रुपए में रद्द हुआ और उन्हें टिकट कितने रुपए में मिली है? जायसवाल ने कहा कि विनय जायसवाल पिछली कांग्रेस सरकार में विधायक रहते पूरी तरह से नाकाम साबित हुए, इसीलिए उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दी गई थी और अब उन्हें बड़ी रकम देकर महापौर की टिकट दे दी गई है। जनता यह बात अच्छी तरीके से जानती है कि पैसे के दम पर राजनीति करने वाले ऐसे लोग जनता के सेवक कभी नहीं हो सकते। विनय जायसवाल को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी में बहुत नाराजगी सामने आ रही है और कांग्रेस के कई लोगों ने चुनाव बहिष्कार तक का ऐलान कर दिया है। कई लोगों ने पार्टी भी छोड़ दी है। प्रदेश में हर जगह कांग्रेस का यही हाल है। इसीलिए कांग्रेस सन्निपात के दौर से गुजर रही है और हालात साफ कर रहे हैं कि कांग्रेस हर जगह बड़े अंतर से चुनाव हारने जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : 200 रुपए की वसूली मामले में पंचायत सचिव सस्पेंड …

CG : 200 रुपए की वसूली मामले में पंचायत सचिव सस्पेंड …

बलरामपुर। जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में ग्राम पंचायत भेलवाडीह…

7 minutes ago
CG : निगरानी बदमाश फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद …

CG : निगरानी बदमाश फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद …

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस ने थाना प्रभारी कुमार गौरव…

9 minutes ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत रामनगर पुलिस का जन-जागरण अभियान लगातार जारी

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत रामनगर पुलिस का जन-जागरण अभियान लगातार जारी

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत रामनगर पुलिस का जन-जागरण अभियान लगातार…

1 hour ago
IIT भिलाई का AI सिस्टम करेगा साइबर ठगी पर वार, पहले ही अलर्ट देकर खाता करेगा ब्लॉक

IIT भिलाई का AI सिस्टम करेगा साइबर ठगी पर वार, पहले ही अलर्ट देकर खाता करेगा ब्लॉक

भिलाई. ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर ठगी भी तेजी…

1 hour ago
CG : गणित शिक्षक विभाग के साथ कर रहा गणित, जांच की मांग …

CG : गणित शिक्षक विभाग के साथ कर रहा गणित, जांच की मांग …

बेमेतरा। जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका…

1 hour ago
CG : दो और अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : दो और अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण…

2 hours ago