छत्तीसगढ़

CG : कारखानो में दुर्घटनाओं की रोकथाम और श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक…

रायपुर । मेसर्स न्यूवोको विस्टास कार्पोरेशन लिमिटेड (आरसमेटा सीमेंट प्लाट), गोपाल नगर जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग.) में जिला जांजगीर चांपा एवं जिला सक्ती के कारखाना प्रबंधकों एवं सुरक्षा अधिकारियों की बैठक कल 02 मई 2026 को 11 बजे आयोजित किया गया। बैठक का आयोजन मनीष श्रीवास्तव प्रभारी संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा छ.ग. की अध्यक्षता में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जांजगीर चांपा द्वारा किया गया।

उक्त बैठक में जिला जांजगीर चापां एवं जिला सक्ती के वृहद कारखाने न्यूवोको विस्टास कार्पो. लि., अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह, जे.एस.डब्ल्यू. महानदी पावर कंपनी लि., प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, महेन्द्रा पावर प्रा.लि., डी.बी.पावर लि., आर.के.एम. पावरजेन प्रा.लि., वेदान्ता लिमिटेड, शान्ति जीडी इस्पात एंड पावर प्रा.लिमि., साई लीलागर पावर जनरेशन लिमि., एम.वी.के. इंडस्ट्रीज, श्याम वेयर हाउसिंग एंड पावर प्रा.लि. एवं छत्तीसगढ़ स्टील एंड पावर लिमिटेड के कारखाना प्रबंधक एवं सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

मेसर्स न्यूवोको विस्टास कार्पो. लिमिटेड के सुरक्षा अधिकारी द्वारा कारखानो में श्रमिको को दिये जाने वाले सुरक्षा प्रशिक्षण के संबंध में प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत किया। बैठक में मनीष श्रीवास्तव प्रभारी संचालक, द्वारा कारखानो में दुर्घटनाओं की रोकथाम विषयक जानकारी दी गयी एवं कारखानों में श्रमिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था जैसे प्रशिक्षण, सुपरविजन, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, प्लांट एवं मशीनरी की सुरक्षित व्यवस्था, अग्नि अन्य आपात स्थिति में बचाव हेतु माकड्रिल किये जाने एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्था मेंनटेन रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

पर्याप्त एवं गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण दिये जाने के बाद ही श्रमिकों को खतरनाक कार्यो पर नियोजित करने के संबंध में सख्त निर्देश दिये गये । कारखानों को सेफ्टी कमिटी की बैठक नियमित व प्रभावी रुप से किये जाने, सेफ़्टी आडिट कराने हेतु निर्देशित किया गया। सुरक्षा नियमों के पालन नही करने पर कारखाना प्रबंधनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गयी। अश्वनी पटेल सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जांजगीर चांपा, द्वारा कारखानों से उपस्थित प्रतिनिधियों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी साझा करते हुए दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन तथा सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया।

kgnews

Recent Posts

CG : कोर्ट परिसर में दिया तीन तलाक, पत्नी पहुंची थाने उधर पति फरार …

CG : कोर्ट परिसर में दिया तीन तलाक, पत्नी पहुंची थाने उधर पति फरार …

बिलासपुर। फैमिली कोर्ट परिसर के सामने एक पति द्वारा अपनी पत्नी को सरेराह तीन बार…

33 seconds ago
राजनांदगांव : ट्रांसपोर्ट नगर में मूलभूत सुविधा नहीं पानी-सफाई का भी अभाव हो रहा…

राजनांदगांव : ट्रांसपोर्ट नगर में मूलभूत सुविधा नहीं पानी-सफाई का भी अभाव हो रहा…

राजनांदगांव | ट्रांसपोर्ट नगर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जिसकी वजह से ट्रांसपोर्टर और…

4 minutes ago
राजनांदगांव : लखोली स्कूल मैदान में समस्या निवारण शिविर आज…

राजनांदगांव : लखोली स्कूल मैदान में समस्या निवारण शिविर आज…

राजनांदगांव | सुशासन तिहार अंतर्गत जनता की समस्या का समाधान करने तथा शासन की योजनाओं…

20 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.60 लाख की ठगी…

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.60 लाख की ठगी…

राजनांदगांव , कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले…

29 minutes ago
ट्विशा केस में रिटायर्ड जज गिरिबाला को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की रद्द

ट्विशा केस में रिटायर्ड जज गिरिबाला को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की रद्द

भोपाल  भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर…

31 minutes ago
राजनांदगांव : पुष्पवाटिका के तालाब में गंदगी फैलती जा रही, सफाई होनी चाहिए…

राजनांदगांव : पुष्पवाटिका के तालाब में गंदगी फैलती जा रही, सफाई होनी चाहिए…

राजनांदगांव| पुष्पवाटिका के तालाब में लगातार गंदगी बढ़्ती जा रही है। तालाब का बड़ा हिस्सा…

33 minutes ago