CG : कारों की टक्कर में एक की मौत, 4 लोगों की हालत नाजुक …
कवर्धा। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. पंडरिया के लघान गांव के पास दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत हुई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मामला पंडरिया थाना इलाके के है. जानकारी के मुताबिक, पंडरिया के लघान गांव के पास फ्रॉन्क्स (CG 09 JS 4619) और वैगनआर (MP 50 ZB 0139) के बीच टक्कर हुई है. हादसे में दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए. दोनों कार में सवार लोगों को गंभीर चोट आई है. एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक कबीरधान के धरमपुरा निवासी बताई जा रही है. राहगिरों की सूचना के बाद पंडरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया है. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
अम्बिकापुर । सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर रामगढ़ में आषाढ़ के प्रथम…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित और छत्तीसगढ़ सरकार…
कोंडागांव. मालगांव पंचायत भवन में सिलाई प्रशिक्षण के दौरान बड़ा हादसा टल गया. भवन की…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देशानुसार खनिज अमला द्वारा शनिवार…
रायपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि…