CG : कारोबारियों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई : ढाबे और दुकान में छापे, कई बोतल बियर और नशीली इंजेक्शन जब्त…

बलरामपुर. संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है. शनिवार को हुई पहली कार्रवाई बघिमा स्थित शर्मा ढाबा में की गई. मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने जब ढाबे में दबिश दी तो वहां अरुण कुमार सिंह नामक व्यक्ति उपस्थित मिला, जो ढाबे का संचालन मालिक की अनुपस्थिति में कर रहा था.

तलाशी के दौरान ढाबे, घर तथा ढाबे में खड़ी इनोवा गाड़ी से 13 नग सिंबा स्ट्रांग बियर, 2 नग रॉयल चैलेंज व्हिस्की की बोतलें और 10 पाव आफ्टर डार्क व्हिस्की बरामद की गई. आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया. दूसरी कार्रवाई राजपुर के बूढ़ा बगीचा क्षेत्र में की गई. मुखबिर से सूचना मिली कि सूरज सोनी नामक व्यक्ति अपने घर और दुकान से नशीले इंजेक्शन बेच रहा है.

टीम ने तत्काल सूरज सोनी के घर और दुकान में दबिश दी, जहां किचन रूम से 53 नग REXOGESIC इंजेक्शन तथा 53 नग AVIL इंजेक्शन बरामद हुए. आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(C) के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया. दोनों आरोपियों को 11 अक्टूबर 2025 को माननीय न्यायालय राजपुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया गया. सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा संभाग को नशे के जाल से मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी नशे के सौदागरों के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी.

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : रेवाडीह वार्ड में रानी दुर्गावती की पुण्यतिथि मनाई …

राजनांदगांव : रेवाडीह वार्ड में रानी दुर्गावती की पुण्यतिथि मनाई …

राजनांदगांव| रेवाडीह वार्ड में 24 जून को महारानी रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया।…

6 minutes ago
राजनांदगांव : नशे से दूर, राष्ट्र निर्माण में लगें युवा, तभी विकसित भारत का सपना होगा साकार …

राजनांदगांव : नशे से दूर, राष्ट्र निर्माण में लगें युवा, तभी विकसित भारत का सपना होगा साकार …

राजनांदगांव l "नशा किसी भी व्यक्ति की प्रतिभा, परिवार की खुशहाली और समाज की प्रगति…

9 minutes ago
राजनांदगांव : दीपक जैन बने अध्यक्ष, स्वास्थ्य-शिक्षा पर फोकस …

राजनांदगांव : दीपक जैन बने अध्यक्ष, स्वास्थ्य-शिक्षा पर फोकस …

राजनांदगांव l लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के वर्ष 2026-27 के नए सेवा सत्र का शुभारंभ…

11 minutes ago
राजनांदगांव : दो साल पहले बारिश में बह गई थी पुलिया स्वीकृति के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाए …

राजनांदगांव : दो साल पहले बारिश में बह गई थी पुलिया स्वीकृति के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाए …

राजनांदगांव l जिले में ऐसे कई स्थानों पर बारिश की वजह से आई बाढ़ ने…

14 minutes ago
राजनांदगांव : कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, गंभीर चोट आई …

राजनांदगांव : कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, गंभीर चोट आई …

राजनांदगांव| सन सिटी से लखोली जाने वाले रोड में तेज रफ्तार कार ने बाइक को…

23 minutes ago
शुजालपुर अंचल को मिलेगा दो मेट्रोपॉलिटन एरिया का लाभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शुजालपुर अंचल को मिलेगा दो मेट्रोपॉलिटन एरिया का लाभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शुजालपुर अंचल को मिलेगा दो मेट्रोपॉलिटन एरिया का लाभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ.…

24 minutes ago