कोरबा। जायसवाल ढाबा संचालक का बेटा जोगेंदर (23) घर से घूमने के नाम से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। देश शाम होने के बाद परिजन खोजबीन में लगे। युवक का पता नहीं चला।
गुरुवार की सुबह लगभग 7:00 बजे हसदेव नदी के किनारे राहगीरों की नजर युवक की बाइक और चप्पल पर पड़ी। सूचना मोरगा चौकी पुलिस को दी गई, जहां मौके पर पहुंच जांच कार्रवाई की गई। पुलिस ने लापता युवक के बाइक और चप्पल को बरामद कर हसदेव नदी में डूबने की आशंका व्यक्त की। नगरसेन के गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। जहां नगर सेना की गोताखोर की टीम हसदेव नदी में लापता युवक की तलाश कर रही है।
घंटों बीत जाने के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है। बिलासपुर SDRF की टीम को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि लापता युवक पिछले कुछ दिनों से बीमार था और काफी परेशान रहा था। उसके एक हाथ का ऑपरेशन हुआ था। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि किन परिस्थितियों में बाइक और चप्पल मिली है यह उनके भी समझ से परे हैं। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…
रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…
भोपाल सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…