बिलासपुर पर सिविल लाइन थाने में एफआईआर FIR दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक गुढ़ियारी रायपुर के व्यवसायी मनीष ठाकुर 14 जुलाई को भाटापारा आया था। वहां से किसी काम से बिलासपुर आए। रात में अपने दोस्त नीरज नागवानी, संजय नागवानी और निखिल ठाकुर के साथ हैंवस पार्क स्थित एलआईटी बार में शराब पीने लगे। इसी दौरान विशेष ताम्रकार नाम के युवक से उनकी किसी बात पर बहस हो गई। ताम्रकार ने उस पर शराब फेंक दी। उन्होंने विरोध किया तो ताम्रकार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। मनीष और उसके दोस्त जब बार से निकलकर जाने लगे तो सड़क पर भी उनको पीटा गया। सिविल लाइन पुलिस ने मनीष ठाकुर और उनके साथियों की शिकायत आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 296, 3, 5, 351 के तहत जुर्म दर्ज किया है। सिविल लाइन थाने में शिकायतकर्ताओं द्वारा हंगामा करने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही 36 मॉल स्थित तंत्रा बार और रायपुर रोड स्थित पेट्रिशियन्स बार में भी मारपीट की घटनाएं हुई हैं।
भोपाल इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…
रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…
भोपाल एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…