छत्तीसगढ़

CG : कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर निकला फर्जी, इलाज कराने वाले 7 मरीजों की मौत

बिलासपुर। दमोह के मिशन अस्पताल में हार्ट सर्जरी के बाद सात मरीजों की मौत के मामले के तार बिलासपुर के अपोलो अस्पताल से जुड़ रहे हैं. खुद को कार्डियोलॉजिस्ट बताने वाले फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जॉन केम पर आरोप है कि इन्हीं की लापरवाही से अपोलो अस्पताल में भी 7–8 मरीजों की जान गई थी, जिसमें दिग्गज कांग्रेस नेता राजेंद्र प्रसाद शुक्ल भी शामिल थे. छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल करीब 32 साल तक विधायक रहे. 20 अगस्त 2006 को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई. उनका ऑपरेशन भी कथित डॉक्टर नरेंद्र ने किया था.

दमोह की घटना सामने आने अब पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है. वहीं अपोलो हॉस्पिटल प्रबन्धन 17-18 साल पुराने दस्तावेज खंगाल रहा है. राजेन्द्र शुक्ल के बेटे प्रोफेसर प्रदीप शुक्ल ने बताया कि नरेंद्र दो से तीन महीने के लिए अपोलो आया था. इस दौरान 8 से 10 मरीजों की मौत हुई थी. जब विवाद बढ़ा तो आईएमए के तत्कालीन अध्यक्ष और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वायएस दुबे ने इसकी जांच करवाई. जांच में पाया गया कि नरेंद्र के दस्तावेज फर्जी थे. उसके पास केवल एमबीबीएस की डिग्री थी, वह कार्डियोलॉजिस्ट नहीं था.

kgnews

Recent Posts

CG : आईटीआई नेवरा व कोटा में प्रवेश हेतु पुनः पंजीयन 24 जुलाई तक …

CG : आईटीआई नेवरा व कोटा में प्रवेश हेतु पुनः पंजीयन 24 जुलाई तक …

बिलासपुर । शासकीय आईटीआई नेवरा में व्यवसाय कोपा तथा शासकीय आईटीआई कोटा में व्यवसाय कोपा,…

1 minute ago
राजनांदगांव : लगातार हादसे, सुरक्षा पर उठ रहे गंभीर सवाल…

राजनांदगांव : लगातार हादसे, सुरक्षा पर उठ रहे गंभीर सवाल…

राजनांदगांव , सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम टेड़ेसरा में मौजूद ओरिएंट इस्पात कंपनी में करंट…

5 minutes ago
राजनांदगांव : नपं सीएमओ की कार्यप्रणाली से नागरिक व व्यापारी परेशान: संजय…

राजनांदगांव : नपं सीएमओ की कार्यप्रणाली से नागरिक व व्यापारी परेशान: संजय…

अंबागढ़ चौकी , नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी की कार्यप्रणाली को लेकर नगरवासियों व व्यापारियों में…

6 minutes ago
राजनांदगांव : महिला को ट्रैक्टर ने चपेट में लिया, मौके पर तोड़ा दम …

राजनांदगांव : महिला को ट्रैक्टर ने चपेट में लिया, मौके पर तोड़ा दम …

राजनांदगांव। अंबागढ़ चौकी के खुर्सीटिकुल में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को चपेट में ले…

12 minutes ago
अतिवृष्टि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सख्त, राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

अतिवृष्टि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सख्त, राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने…

12 minutes ago
CG : रायपुर में ट्रेन के सामने कूदा युवक …

CG : रायपुर में ट्रेन के सामने कूदा युवक …

रायपुर। शहर के खमतराई थाना क्षेत्र में श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक ने…

19 minutes ago