छत्तीसगढ़

CG : कार्यशाल में बच्चों को मिली उनके अधिकारों की जानकारी…

यूनिसेफ द्वारा एनजीओ व विभागीय सहयोग से आयोजन

बिलासपुर ज़िला कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में यूनिसेफ़ ने जिले के सभी ब्लॉक में बाल अधिकार एवं पॉक्सो एक्ट विषय पर स्कूली बच्चों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए। इस कार्यशाला को ज़िला प्रशासन ,यूनिसेफ़ ,छत्तीसगढ़ वी द पीपल फाउंडेशन और सीजी एग्रीकों समिति की संयुक्त तत्वाधान में किया गया जिसमें पुलिस डिपार्टमेंट बिलासपुर और महिला बाल विकास विभाग ने सहयोग दिया।कार्यक्रम दिनांक 11दिसंबर से 14 दिसंबर तक ग्राम खोंगसरा , केंदा, घुटकू, रानीडेरा, दर्रीघाट, लोहार्सी सोन , चकरभाटा जैसे ग्रामों के हायर सेकेंडरी स्कूलों में यूनिसेफ़ द्वारा कार्यशाला आयोजित कर समाज में बच्चों के साथ होने वाले अलग अलग प्रकार के शोषण एवं अत्याचार के बारे में अवगत कराते हुए उन्हें उनके अधिकारों के बारे में समझाया गया । साथ ही बाल संरक्षण इकाई और पुलिस प्रशासन द्वारा पॉकसो एक्ट के बारे में उदाहरण और कहानियों के माध्यम से समझाया गया कि आजकल बच्चे किस तरह अनजाने में बड़े बड़े क़ानूनी मामलो में फंस जाते हैं। साथ ही मनोबल प्रोग्राम के कार्यप्रणाली के बारे में सार रूप में जानकारी दी गई ।कार्यशाला को सफल बनाने हेतु चयनित स्कूलों में यूनिसेफ़ ज़िला सलाहकार रुमाना ख़ान, यूनिसेफ़ ज़िला नोडल पंकज सिंह (अधीक्षक भू- अभिलेख ), मनोबल प्रोग्राम ज़िला समन्वयक योगेश पुरोहित, समस्त सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी , समस्त संबंधित थाना प्रभारी , ज़िला बाल संरक्षण इकाई बिलासपुर एवं अन्य लोग उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किए। सभी स्कूल प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा कार्यशाला की सराहना करते हुए समय समय पर ऐसे कई सामाजिक विषयों पर बात चित करने की बात की गई।
kgnews

Recent Posts

अल्पवर्षा पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, किसानों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान

अल्पवर्षा पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, किसानों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान

भोपाल   संभावित अल्पवर्षा की आशंका को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…

25 minutes ago
किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम…

25 minutes ago
MPESB Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवार तुरंत करें अप्लाई

MPESB Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवार तुरंत करें अप्लाई

भोपाल   मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), भोपाल ने किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग…

28 minutes ago
CG : 5 ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई …

CG : 5 ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई …

एमसीबी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज…

41 minutes ago
CG : किसानों से सरकार ने की अपील, धान की खेती रोपा पद्धति के बजाय सीधी बुवाई पर दे विशेष जोर …

CG : किसानों से सरकार ने की अपील, धान की खेती रोपा पद्धति के बजाय सीधी बुवाई पर दे विशेष जोर …

रायपुर। खरीफ सीजन 2026 में अल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण मानसून के देर से…

45 minutes ago
धर्मांतरण के बाद ग्रामीण विवाद, ग्रामसभा ने परिवार को गांव से बाहर किया; धार्मिक परंपराओं से दूरी का आरोप

धर्मांतरण के बाद ग्रामीण विवाद, ग्रामसभा ने परिवार को गांव से बाहर किया; धार्मिक परंपराओं से दूरी का आरोप

नारायणपुर  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के एक गांव में धर्म परिवर्तन के विरोध में ग्रामीणों…

49 minutes ago