छत्तीसगढ़

CG : कार्य में लापरवाही बरतने वाले एजेंसियों एवं अधिकारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

कोण्डागांव।  कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत जिले में स्वीकृत कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को गंभीरता के साथ अपने दायित्वों को निर्वहन करते हुए अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने समीक्षा के दौरान निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत सभी जनपद पंचायतों में स्वीकृत सीसी रोड निर्माण, पुलिया, शेड, शौचालय, नाडेप, कचरा प्रबंधन, वर्मी शेड, नाली निर्माण, आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका मूल्यांकन पूर्ण कर यूसीसीसी शीघ्र उपलब्ध कराएं। उन्होंने कोण्डागांव जनपद अंतर्गत ग्राम नीलजी में स्वयं सहायता समूह के लिए वर्किंग शेड निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने पर निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी करने और सितंबर माह के अंत तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कड़ेनार में भी कार्य प्रारंभ नहीं होने पर एसडीएम को प्रकरण की जांच कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने केशकाल जनपद पंचायत अंतर्गत निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए पूर्ण कार्यों की यूसीसीसी एक सप्ताह के भीतर भेजने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद के अंतर्गत देवगुड़ी निर्माण, सामुदायिक व सांस्कृति भवन निर्माण, आदिवासी सामाजिक भवन निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान जनपद पंचायत फरसगांव में डीएमएफ मद से 20 देवगुड़ी निर्माण कार्य अब तक अपूर्ण होने पर सब इंजीनियर और एसडीओ को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया और 30 सितंबर तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

CG : योग हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

CG : योग हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

बीमारियों के आने का इंतजार नहीं, पहले से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी :…

15 seconds ago
CG : बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी दीदियां

CG : बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी दीदियां

53 महिलाओं को मिला विशेष प्रशिक्षण, बढ़ेगी आय और मजबूत होगा पर्यावरण संरक्षणलखपति दीदी अभियान…

5 minutes ago
CG : गधहाभाटा अब कहलाएगा ‘सोनपुर’, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामवासियों को सौंपी राजपत्र की प्रति

CG : गधहाभाटा अब कहलाएगा ‘सोनपुर’, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामवासियों को सौंपी राजपत्र की प्रति

स्थानीय जनभावनाओं और सांस्कृतिक पहचान को मिला सम्मान नई पहचान के साथ आगे बढ़ेगा सोनपुर–…

8 minutes ago
CG : अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोज करें योग – अरुण साव

CG : अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोज करें योग – अरुण साव

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण…

18 minutes ago
CG : ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है योग, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

CG : ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है योग, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

निरोगी काया और स्वस्थ चित्त का सदियों पुराना आधार है योग- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

25 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नालंदा परिसर, मल्टी-लेवल पार्किंग और एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नालंदा परिसर, मल्टी-लेवल पार्किंग और एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को सभी कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश  नागरिकों को…

30 minutes ago