बिलासपुर। जिले में तेज रफ्तार बाइक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक टिकारी निवासी लखन राय (25) पिता अमृत राय और अक्षय टोंडे (26) पिता लतेलू टोंडे शुक्रवार को किसी काम से मल्हार तरफ जाने के लिए निकले थे। दोनों युवक बाइक पर सवार थे। अभी उनकी बाइक वेद-परसदा के पास पाली मोड़ पर पहुंची थी।

उसी समय सामने SUV कार क्रमांक CG 10 BL 2549 जा रही थी। इस दौरान बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। तभी उनकी बाइक अचानक कार से जा टकराई। इस हादसे में दोनों युवक बाइक से बीच सड़क पर गिर गए। इस दौरान दोनों युवक सड़क पर बेहोश पड़े थे। आसपास के लोगों ने उन्हें देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस बीच उनकी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से युवकों की पहचान की गई। पुलिस ने जानकारी जुटाकर कार को जब्त कर लिया है। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *