छत्तीसगढ़

CG : कार से 100 नग साड़ी जब्त, 24 घंटे चेकिंग अभियान चला रही पुलिस

महासमुंद। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत विभिन्न अवैध परिवहनों के व्यापक रोकथाम के लिए 12 उड़नदस्ता एवं 26 स्थैतिक निगरानी दलों का गठन किया गया है। जो विभिन्न स्थानों पर रहकर 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। अंतरजिला एवं अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में भी सामग्री, धनराशि और निर्वाचन को प्रभावित करने वाले वस्तुओं के परिवहन के रोकथाम के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक द्वारा 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा सभी स्थैतिक निगरानी दल और चेक पोस्ट में सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी की जा रही है। जिसका नियंत्रण कक्ष जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 20 में स्थापित किया गया है। यहां तीन पालियों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह जिले के सभी मदिरा और वेयर हाउस में निकासी और विक्रय पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। जिसका नियंत्रण कक्ष से भी मॉनिटरिंग की जा रही है। स्थैतिक निगरानी दल के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू ने बताया कि इसे मोबाईल पर भी लॉगिन किया गया है। जिसे मोबाईल के माध्यम से निगरानी किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों हुई बैठक में ऑब्जर्वर एवं कलेक्टर के निर्देश पर सघन निगरानी की जा रही है ताकि अवैध परिवहन और निकासी के कम से कम प्रकरण दर्ज हो। जिससे निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयरहित निर्वाचन सम्पन्न किया जा सके। निर्देशानुसार सभी अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा भी चेक पोस्ट का रात्रि में औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जा रही है। महासमुंद के अनुविभागीय अधिकारी उमेश कुमार साहू, प्रभारी तहसीलदार नरेश कुमार पंडा सहित राजस्व अमला द्वारा बीती रात चिंगरौद और घोड़ारी चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। जहां रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई की गई। इसी तरह बागबाहरा एसडीएम सृष्टि चंद्राकर द्वारा अंतर्राज्यीय सीमा टेमरी, नर्रा व खैरटकला और खट्टी का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने चेक पोस्ट में छाया और पानी की व्यवस्था के निर्देश भी दिए। बीती रात सूचना के पश्चात तहसीलदार बागबाहरा और कोमाखान के द्वारा बागबाहरा के गाड़ाघाट में 100 नग साड़ी जप्त कर खल्लारी थाना में सुपूर्द किया गया है। सभी चेक पोस्ट में निरंतर निगरानी तथा रात्रिकालीन गश्त किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

2 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

2 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

2 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

3 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

3 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

3 hours ago