बस्तर। किरंदुल से विशाखापट्टनम तक चलते वाली नाइट एक्सप्रेस ट्रेन का समय बदला गया है। अब यह ट्रेन दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल से शाम 4:30 को छूटेगी जो जगदलपुर होते हुए अगले दिन तड़के 3:40 को विशाखापट्टनम पहुंचेगी। नए साल से ट्रेन के टाइम टेबल में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह ट्रेन किरंदुल से 3 बजे छूटती थी और 2:40 को विशाखापट्टनम पहुंचती थी। लेकिन नए साल से ट्रेन की टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है। रेलवे के अफसरों की माने तो नया टाइम टेबल IRCT को वेबसाइट और नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम में भी अपडेट कर दिया गया है। बता दें कि, दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल से दंतेवाड़ा, जगदलपुर, ओडिशा के अरकू होते हुए ट्रेन विशाखापट्टनम तक चलती है। इस रूट पर हर दिन 2 ट्रेन चल रही है। एक नाइट एक्सप्रेस है और एक दिन में पैसेंजर ट्रेन चलती है। हर दिन सैकड़ों लोग इस ट्रेन से सफर करते हैं। बस्तर से ज्यादातर लोग मेडिकल कामों के लिए विशाखापट्टनम का सफर तय करते हैं।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…