छत्तीसगढ़

CG : किराना व कपड़े की दुकान में भीषण आग

भिलाई खुर्सीपार में श्रीकृष्णा रेड्डी किराना एवं कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई। कपड़े की दुकान में टेलरिंग का भी काम होता है। गुरुवार रात लगी आग देखते ही देखते पूरी दुकान में फैल गई। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आधी रात को जानकारी मिलते ही खुर्सीपार पुलिस और अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने दुकान में लगी आग को कई गाड़ी पानी की मदद से बुझाया। समय रहते आग बुझा ली गईए नहीं तो ये आसपास की दुकानों और घरों में भी फैल सकती थी। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शॉप के मालिक कृष्णा रेड्डी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुकान के अंदर अधिकतर माल जलकर खाक हो चुका है। रात्रि 1 बजे अचानक आग लगने से दुकान में रखे सभी कपड़े जलकर राख हो गए हैं। वहीं दुकान से लगे किराना दुकान में भी आग लगने से वहां रखे सभी सामान जलकर राख हो गए। यह दोनों दुकान उनकी ही बताई जा रही है। संचालक आनंद एवं रामा राव ने बताया कि रात 12 बजे खाना खाकर वह सो गए थे, अचानक 1 कुछ बेचैनी सी महसूस होने पर उठकर देखा तो दुकान से धुआं निकलता नजर आया। जब तक हम लोग जाग पाते तब तक दुकान में भीषण आग फैल गई थी। तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। आसपास के भी लोग भी जाग गए थे। फायर ब्रिगेड की पांच गाडिय़ों से आग पर काबू पाया गया लेकिन दुकान रखे सामान सब जलकर राख हो गए हैं।

kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

8 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

8 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

8 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

8 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

8 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

8 hours ago