छत्तीसगढ़

CG : किशोरी को लेकर पति फरार, पत्नी ने की थाने में शिकायत

गरियाबंद। 9 माह के दूध मूहे बच्चे को लेकर एक मां थाने पहुंची. वहां पीड़िता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए. उसका आरोप था कि दहेज की मांग पुरी नहीं किया तो उसके पति ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को भगा कर घर ले आया है. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई करने का आवेदन दिया. अमलीपदर थाना क्षेत्र के धुरुवापथरा में रहने वाली 23 वर्षीय गंगा ध्रुव ने अपने पति के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर सोमवार को थाने में लिखित शिकायत दिया है. पीड़िता अपने 9 माह की बेटी को लेकर सुबह थाने पहुंची थी. थाने में दिए लिखित शिकायत में बताया है की उसका पति लखीधर 15 दिन पहले ही घर में एक नाबालिग को भगा कर लाया है और घर बसाने जा रहा है. पीड़िता ने लिखा है कि फरवरी 2022 में समाजिक रीति रिवाज से उसका विवाह हुआ था. साल भर बाद पति दहेज की मांग करता रहा,धमकी भी देता था की मांग पुरी नहीं करने पर दूसरी पत्नी ले आयेगा.

पीड़िता का दावा है कि उसके इस कृत्य में पति के माता-पिता का भी हाथ है,बेटे की गलती को रोकने के बजाए दूसरी पत्नी जो नाबालिग है उसके मसले का समाजिक निराकरण कराने 13 अप्रैल को बैठक किया. पीड़िता ने बताया की समाज के जागरूक प्रतिनिधियों ने मामला विधि सम्मत नहीं होने के कारण मेरे रहते दूसरी पत्नी वो भी नाबालिग से घर बसाने की सोच रखने वाले की कोई बात नहीं सुनी.समाज के इसी निर्णय के बाद पीड़िता को हिम्मत मिली और उसने 14 अप्रैल को नाबालिग विवाह रोकने बनी टीम को कॉल कर घटना की जानकारी दी, फिर आज थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की है.

kgnews

Recent Posts

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विभागीय सचिवों की ली उच्च…

42 minutes ago
स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

दुर्ग. ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों को खुले करीब एक सप्ताह हो गया है। मगर…

54 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा…

1 hour ago
IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

रायपुर. रायपुर की बेटी 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश…

1 hour ago
CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल…

1 hour ago
CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

’जिले के सभी ग्रामो में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित’…

1 hour ago