CG : किसानों के लिए दलहन-तिलहन बीज नगद में उठाव हेतु उपलब्ध

महासमुंद, जिले के किसानों को आगामी खरीफ सीजन में बोनी हेतु सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि विभाग महासमुंद द्वारा दलहन एवं तिलहन फसलों के बीज नगद भुगतान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बीज की उपलब्धता पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जा रही है।
उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि कृषकगण वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली में संपर्क कर नगद भुगतान पर बीज प्राप्त कर सकते हैं। बीज की उपलब्धता इस प्रकार है। जिसमें दलहन फसल अंतर्गत उड़द (किस्म – इंदिरा-1) की मात्रा 79 क्विंटल, अरहर (किस्म – सी.जी.-1) 72.60 क्विंटल, तिलहन फसल अंतर्गत मूंगफली (किस्म – के 1812) 32.20 क्विंटल, तिल (किस्म – टी.के.जी.-308) 4.36 क्विंटल बरतुंगा फार्म में एवं हरित खाद हेतु डेंचा बीज की मात्रा 7.50 क्विंटल बोनी हेतु उपलब्ध है।

कृषि विभाग द्वारा किसानों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी आवश्यकता अनुसार बीज क्रय कर खेती के रकबे में विस्तार करें, जिससे जिले में दलहन एवं तिलहन फसलों का उत्पादन बढ़ाया जा सके। यह बीज छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए कृषकगण अपने नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर बीज की दर एवं मात्रा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

9 hours ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

10 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

10 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

10 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

10 hours ago