CG : किसानों को और भी सशक्त बनाने आज से एक महत्वपूर्ण पहल की हो रही शुरुआत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता को नई दिशा देने और किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सहकारिता विभाग द्वारा 515 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का गठन किया गया है। इन समितियों का वर्चुअल शुभारंभ आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटलनगर से किया जाएगा। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि नई पैक्स समितियों के गठन से किसानों को ऋण, खाद, बीज तथा अन्य कृषि सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर सहज रूप से उपलब्ध होंगी। इससे हमारे अन्नदाता किसानों को अब दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय व संसाधनों की बचत भी होगी। साथ ही किसानों को शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि इस पहल से शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा तथा उनका लाभ सीधे ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगा। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और गांवों के समग्र विकास को गति मिलेगी। सहकारिता मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल छत्तीसगढ़ में सहकारिता तंत्र को सुदृढ़ करते हुए आत्मनिर्भर ग्रामीण-अर्थव्यवस्था के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने उद्बोधन में राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और सहकारिता आधारित विकास मॉडल को रेखांकित करेंगे। छतीसगढ़ के सहकारी जनप्रतिनिधिगण, अपेक्स बैंक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पैक्स सोसाइटी के प्रतिनिधि, सहकारिता विभाग के सम्भागीय संयुक्त पंजीयक, जिला उप पंजीयक तथा सहायक पंजीयक, अपेक्स बैंक व जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अधिकारीगण वर्चुअल रूप से सीधे शुभारंभ कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : नीट यूजी की आज दोबारा होगी परीक्षा…

राजनांदगांव : नीट यूजी की आज दोबारा होगी परीक्षा…

राजनांदगांव | राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुन: परीक्षा कल 21 जून…

16 minutes ago
राजनांदगांव : पटरी पार क्षेत्र में बिजली गुल और लो वोल्टेज से जलसंकट…

राजनांदगांव : पटरी पार क्षेत्र में बिजली गुल और लो वोल्टेज से जलसंकट…

राजनांदगांव , शहर के पटरी पार क्षेत्र के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने…

18 minutes ago
राजनांदगांव : व्यक्ति जैसा अपने बारे में सोचता है वैसा ही उसका व्यक्तित्व बन जाता है…

राजनांदगांव : व्यक्ति जैसा अपने बारे में सोचता है वैसा ही उसका व्यक्तित्व बन जाता है…

राजनांदगांव , प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय व राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन माउंट आबू के…

20 minutes ago
राजनांदगांव : बजरंगपुर नवागांव हाई स्कूल में बांटी साइकिल…

राजनांदगांव : बजरंगपुर नवागांव हाई स्कूल में बांटी साइकिल…

राजनांदगांव| बजरंगपुर नवागांव हाईस्कूल में शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों का स्वागत कर योजना के…

23 minutes ago
राजनांदगांव : अर्पण नृत्य समागम में दी प्रस्तुति, 35 साल से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाया…

राजनांदगांव : अर्पण नृत्य समागम में दी प्रस्तुति, 35 साल से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाया…

राजनांदगांव , संस्कारधानी में शिक्षा, संस्कृति, संस्कार के लिए 44वें वर्ष में संस्था ने युवा…

30 minutes ago
राजनांदगांव : हत्या का प्रयास, एक और आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव : हत्या का प्रयास, एक और आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव| लालबाग पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।…

33 minutes ago