छत्तीसगढ़

CG : किसानों को मिली बड़ी राहत : धंवई में शुरू हुई नई सहकारी साख समिति

अब गांव में ही मिल रही खाद-बीज, केसीसी सहित कृषि सेवाएं

बलौदाबाजार , किसानों को कृषि कार्यों के लिए बेहतर एवं सुलभ सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य शासन द्वारा सहकारी साख समिति करमदा से पृथक धंवई सहकारी साख समिति का गठन किया गया है। पंजीयन क्रमांक 667 वाली यह समिति अप्रैल 2026 से संचालित हो रही है। समिति शुरू होने से धंवई एवं आसपास के किसानों को अब कृषि संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए दूसरे गांव नहीं जाना पड़ रहा है।

पहले किसानों को खाद, बीज, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), ऋण तथा खेती से जुड़ी अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए करमदा जाना पड़ता था। नई समिति शुरू होने से अब ये सभी सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध हो रही हैं, जिससे किसानों के समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

धंवई के किसान राम लाल निषाद ने बताया कि पहले खाद-बीज और अन्य कृषि कार्यों के लिए करमदा जाना पड़ता था, जिससे काफी समय लगता था। अब गांव में ही समिति खुल जाने से सभी आवश्यक सुविधाएं आसानी से मिल रही हैं और किसानों को बड़ी राहत मिली है।इसी प्रकार किसान संतोष सेन ने कहा कि अब खाद-बीज सहित खेती से जुड़ी सभी सुविधाएं समिति के माध्यम से गांव में ही उपलब्ध हो रही हैं। इससे किसानों को काफी सुविधा हुई है। उन्होंने किसानों के हित में यह महत्वपूर्ण पहल करने के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

धंवई सहकारी साख समिति में वर्तमान में 525 किसान पंजीकृत हैं। समिति के कार्यक्षेत्र में 147.234 हेक्टेयर सिंचित तथा 143.927 हेक्टेयर असिंचित भूमि शामिल है। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अब तक 209 किसानों के कृषि ऋण (लोन) स्वीकृत किए जा चुके हैं।

नई समिति के संचालन से ग्रामीण किसानों को कृषि आदान, ऋण एवं अन्य सहकारी सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो रही हैं, जिससे कृषि कार्यों में तेजी आने के साथ-साथ किसानों की सुविधा और आत्मनिर्भरता भी बढ़ी है। यह पहल किसानों के हित में शासन की जनकल्याणकारी सोच और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कृषि सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : ग्रामीणों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी…

राजनांदगांव : ग्रामीणों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी…

राजनांदगांव , भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. सिद्धांत गोस्वामी के द्वारा प्रधानमंत्री के…

2 minutes ago
राजनांदगांव : वार्डों में कुएं की सफाई स्कूल की मरम्मत होगी…

राजनांदगांव : वार्डों में कुएं की सफाई स्कूल की मरम्मत होगी…

राजनांदगांव | महापौर मधुसूदन यादव वार्ड क्रमांक 15 पहुंचे। स्थानीय पार्षद प्रमोद झंझाड़े की मौजूदगी…

4 minutes ago
राजनांदगांव : क्षत्रिय महासभा की बैठक आज…

राजनांदगांव : क्षत्रिय महासभा की बैठक आज…

राजनांदगांव | उपसमिति राजनांदगांव की सामान्य सभा की बैठक 21 जून को दोपहर 2 बजे…

14 minutes ago
राजनांदगांव : योग से खुद को किया निरोग, 10 हजार को सिखा रहे…

राजनांदगांव : योग से खुद को किया निरोग, 10 हजार को सिखा रहे…

राजनांदगांव , 70 वर्ष की उम्र में जहां अधिकांश लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझते…

18 minutes ago
राजनांदगांव : गायत्री शक्तिपीठ में मनेगी गायत्री जयंती…

राजनांदगांव : गायत्री शक्तिपीठ में मनेगी गायत्री जयंती…

राजनांदगांव| गायत्री शक्तिपीठ में 23 और 24 जून को गायत्री जयंती और युगऋषि पंडित राम…

39 minutes ago
राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम में योग दिवस आज…

राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम में योग दिवस आज…

राजनांदगांव | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को स्वस्थ आयु के लिए योग थीम…

41 minutes ago