CG : किसानों को सतर्क रहने की अपील-असामयिक वर्षा/ओलावृष्टि से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतें

धमतरी, मौसम विभाग द्वारा जिले में आगामी दिनों में असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसी स्थिति में खेतों में रखे गए कटाई उपरांत धान की करपा को जलभराव से नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। इसको दृष्टिगत रखते हुए कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी उपज की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतें।
कृषि विभाग ने बताया कि किसान भाई मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर ही फसल कटाई का कार्य करें। कटाई उपरांत धान की करपा को खेत के मेड़ों पर या खरही बनाकर सुरक्षित स्थान पर रखें, जिससे वर्षा के पानी से फसल को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। साथ ही यह भी अवगत कराया गया है कि धान की खड़ी फसल को अत्यधिक वर्षा से होने वाला नुकसान बीमा आवरण में सम्मिलित नहीं है, अतः किसान फसल की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।
यदि किसी किसान की कटाई उपरांत रखी गई फसल असामयिक वर्षा या ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त होती है, तो किसान को बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800-419-0344 पर क्षति होने के 72 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से सूचना देनी होगी। साथ ही संबंधित कृषि या राजस्व विभाग के मैदानी अमले एवं बैंक शाखा को भी लिखित सूचना देना आवश्यक है, ताकि क्षति का मौके पर मूल्यांकन कर शासन के प्रावधानों के अनुरूप समय पर बीमा दावा प्रक्रिया पूरी की जा सके।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे प्राकृतिक आपदा की स्थिति में घबराएँ नहीं, बल्कि सावधानी और सतर्कता के साथ अपनी फसलों की सुरक्षा करें एवं आवश्यक सूचना निर्धारित समय में उपलब्ध कराकर बीमा सुरक्षा का लाभ प्राप्त करें।

kgnews

Recent Posts

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

16 minutes ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

21 minutes ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

31 minutes ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

46 minutes ago
एक व्यक्ति सिर्फ एक बार ही बने प्रधानमंत्री’ याचिका पर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को नोटिस

एक व्यक्ति सिर्फ एक बार ही बने प्रधानमंत्री’ याचिका पर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को नोटिस

इंदौर  एक व्यक्ति को एक ही बार प्रधानमंत्री बनाया जाए। देश में वन नेशन-वन पोस्ट…

1 hour ago
तय समय में पूर्ण करें कार्य, ढिलाई बर्दाश्त नहीं : राज्यमंत्री गौर

तय समय में पूर्ण करें कार्य, ढिलाई बर्दाश्त नहीं : राज्यमंत्री गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने मंगलवार को मंत्रालय…

1 hour ago