छत्तीसगढ़

CG : किसानों ने नेशनल हाइवे पर किया चक्काजाम, पेमेंट से जुड़ा था मामला

महासमुंद। किसानों ने कल वृन्दावन टूरीडीह झलप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 53 नेशनल हाइवे में चक्काजाम कर दिया। बताया जा रहा है कि जिला सहकारी बैंक में पैसा नहीं होने से किसानों ने चक्काजाम किया। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद किसान हाइवे से हट गए। किसानों ने बताया कि रोज सुबह से बैंक में लाइन लगाना पड़ता है लेकिन पेमेंट देर रात तक की जाती है। उसमें भी जो रकम चाहिए होता है, उस हिसाब से पेेमेंट नहीं की जाती है। इसके कारण किसानों को पैसे लेने के लिए रोज-रोज आना पड़ता है। झलप शाखा प्रबंधक गजमोहन साहू की मानें तो रोजाना करीब यहां 300 किसान पेमेंट के लिए आते हैं। यहां रोजाना करीब ढाई करोड़ की जरूरत है। लेकिन 1 करोड़ 30 लाख रुपए तक ही आता है। इससे किसानों को पूरा पेमेंट करने में दिक्कत हो रही है। कल भी शाम तक सभी किसानों का भुगतान नहीं हो पाया। बताया कि देर शाम महासमुंद एक्सिस बैंक से रकम निकली। इस तरह रोज-रोज परेशान किसान कल हाइवे पर उतर गए और चक्काजाम कर दिए। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि इसकी खबर जैसे ही पुलिस को लगी तत्काल पहुंच कर किसानों को आश्वासन देकर सडक़ को फ्री करवाया गया। मालूम हो कि जिले के सभी सहकारी बैंकों का यही हाल है। किसानों को एक बार बार में पूरा पेमेंट देने में बैंक असफल साबित हो रहा है। देर शाम पेमेंट करने के कारण किसानों को सुबह से शाम तक बैंकों के सामने अपना दिन गुजारना पड़ रहा है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

5 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

6 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

6 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

6 hours ago