कोरबा। जिले के ग्रामीण इलाकों में पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ पेड़-पौधे और खेतों की हरी घास भी जलकर नष्ट हो रही है, जिससे मवेशियों के लिए चारे की समस्या पैदा हो रही है। हाल ही में ग्राम भैंसमा के एक खेत में लगी पराली की आग पेड़ों तक पहुंच गई, जिससे कई पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। इसी तरह बरपाली, उमरेली और फरसवानी क्षेत्रों में भी पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं, जहां कई एकड़ क्षेत्र में आग लगी रही।
राज्य सरकार ने पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया है और इसके लिए जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी कृषि विभाग, राजस्व विभाग और पंचायतों को दी गई है, लेकिन इसके बावजूद कई ग्रामीण इलाकों में पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान ‘पैरादान’ योजना के जरिए पराली के उपयोग को बढ़ावा दिया गया था। हालांकि गोठान बंद होने के बाद यह अभियान भी धीमा पड़ गया। क्षेत्र में पशुपालन कम होने के कारण किसान पराली को घर नहीं ले जाते और खेतों में ही छोड़ देते हैं।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…