छत्तीसगढ़

CG : किसान मनिराम को मिला 80 हजार रूपये का आर्थिक लाभ

नारायणपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 रूपए क्विंटल की दर से धान खरीदी की गारंटी दी थी। इस गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत् किसानों को आदान सहायता राशि का अंतरण उनके बैंक खातों किया जाता है। किसान हितैषी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा राज्य में किसानों से अपने वायदे के मुताबिक प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करने के साथ ही दो साल के धान के बकाया बोनस की राशि का भुगतान भी किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेती-किसानी और किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कृषि के क्षेत्र में सम्पन्नता से ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और विकसित राज्य बनाने का सपना साकार होगा।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित हेतु कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के बैंक खातों में सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है।
जिले के ग्राम कोहकामेटा निवासी कृषक मनिराम, पिता बिज्जा ने बताया कि कोहकामेटा में उनकी 04 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमे से मै 02 एकड़ भूमि मे धान उत्पादन करता हूँ। मैं कृषि विकास एंव किसान कल्याण तथा जैव प्रौधोगिक विभाग नारायणपुर मे संचालित कृषक उन्नति योजना अन्तर्गत वर्ष 2023-24 मे एकीकृत किसान पोर्टल मे पंजीयन कराकर 88 क्विंटल धान सहकारी समिति कोहकामेटा मे विक्रय किया हुँ, जिसकी राशि मुझे प्रथम किस्त 2 हजार 183 रूपये की दर से कुल 1 लाख 92 हजार 104 रूपये मेरे बैंक में जमा हुआ एंव कुछ दिन बाद अंतर की राशि कृषक उन्नति योजना के तहत् 19 हजार 257 रूपये की दर से 80 हजार 696 रूपये प्राप्त हुआ इस प्रकार मुझे कुल 2 लाख 72 हजार 800 रूपये प्राप्त हुए। उक्त राशि को मै अपनी घरेलू कार्य एंव कृषि कार्य एंव बच्चो की पढ़ाई लिखाई मे खर्च किया एंव शेष राशि मेरे बैंक खाते मे बचत है उक्त राशि को मै समय समय पर आहरण कर अपने दैनिक उपयोगी कार्य मे खर्च करता हूँ।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

1 hour ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

1 hour ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

1 hour ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 hours ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

2 hours ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago