छत्तीसगढ़

CG : किसान से मारपीट करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले हथबंद थाना क्षेत्र के खिलौरा गांव में राइस मिल संचालक द्वारा किसान से की गई मारपीट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने किसान से मारपीट करने वाले मुख्य आरोपियों में से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया चुका है। वहीं इस मामले में हथबंद थाने के दो आरक्षकों को निलंबित भी किया जा चुका है। मिली जानकरी के अनुसार, पुलिस ने किसान से मारपीट मामले में राइस मिल के मुंशी शत्रुहन नवरंगे और उसके साथी खिलौरा गांव के पूर्व सरपंच देवनारायण साहू को गिरफ्तार किया है। इस घटना का मुख्य आरोपी रौनक अग्रवाल अब भी फरार है। पुलिस फरार आरोपी रौनक अग्रवाल की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी करने की बात कह रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हथबंद थाना क्षेत्र के खिलौरा गांव में राइस मिल संचालक और उसके साथियों द्वारा एक किसान को बेरहमी से पीटा गया था। किसान की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद किसान ने एफआईआर दर्ज करवाई। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई थी।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

5 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

5 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

6 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

6 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

6 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

6 hours ago