छत्तीसगढ़

CG : कुटेसर चंदखुरी में 26 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती समारोह

माता कौशल्या धाम चंदखुरी समीप ग्राम कुटेसर में प्रतिवर्ष की भाती इस साल भी जयंती समारोह का आयोजन मंगलवार 26 दिसंबर को होगा। युवा समाजसेवी सुभाष बंजारे ने जानकारी देते हुए बताया दोपहर 12 बजे गुरु घासीदास के पांचवें वंशज गुरु खुशवंत साहेब नवनिर्वाचित आरंग विधायक के आगमन पर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। दोपहर तीन बजे से दीप प्रज्वलन, गुरू गद्दी पुजा अर्चना श्वेत ध्वजा रोहण प्रसाद वितरण पश्चात मुख्य मंच पर गुरू आगमन आशीष वचन गुरु उद्बोधन व सभी को संबोधित करेंगे। शाम चार बजे से अतिथियों का आगमन स्वागत सत्कार उद्बोधन।

कार्यक्रम संयोजक दिनेश जांगड़े ने बताया शाम पांच बजे से सांस्कृतिक आयोजन में अंतरराष्ट्रीय पंथी नृत्य दल मिलापदास बंजारे व साथी जरवाय रायपुर, सुर संगम महिला पंथी भजन दल भूमिका मिरी व साथी रांवाभाठा रायपुर, रानू रिकार्डिंग मंच कृष्णा साहू व साथी किरना बलौदा बाजार, उपकार राष्ट्रीय पंथी लोकनृत्य दल सलीम जांगड़े व साथी कुटेसर रायपुर, अभ्यास पंथी लोकनृत्य दल धनीराम गिलहरे व साथी कुटेसर रायपुर, झंकार पंथी लोकनृत्य दल परमेश्वर जांगड़े व साथी कुटेसर रायपुर द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि 11 बजे से छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच “कारी बदरिया” युगल किशोर साहू व साथी जिला बालोद द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी।

मीडिया साथी देव हीरा लहरी ने आगे बताया कुटेसर में विगत क‌ई वर्षों से जयंती को बड़े समारोह रूप में मनाते आ रहे हैं, इस वर्ष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायपुर सांसद सुनील सोनी, अध्यक्षता गुरु खुशवंत साहेब विधायक आरंग, अभिनेता अनुज शर्मा विधायक धरसीवां के साथ विशिष्ट अतिथि में संजय ढीढी, नवीन मारकंडेय, श्याम नारंग, वेदराम मनहरे, अनिता थान सिंह साहू, पवन धीवर, बीएल कुर्रे, कुलेश्वर बैस, शोभाराम यादव, अजय श्रीवास्तव, हेमदास कुर्रे, अमोलदास टंडन, इतवारी मधुकर, गोविंद साहू, विजय डहरिया, अग्रलाल जोशी, केपी खांडे, ललिता कृष्णा वर्मा, देवराज जांगड़े, अनिल सोनवानी, केके खेलवार, जेआर सोनी, सीएल रात्रे, अश्विनी बबलू त्रिवेन्द्र, अशोक तिवारी, डीएस पात्रे, यशवंत सतनामी व अन्य कार्यक्रम में शामिल होगे।

kgnews

Recent Posts

इंदौर मेट्रो को मिलेगा रफ्तार का नया ट्रैक, अब 6 नहीं 17 किमी तक दौड़ेगी ट्रेन; बढ़ेंगे यात्री

इंदौर मेट्रो को मिलेगा रफ्तार का नया ट्रैक, अब 6 नहीं 17 किमी तक दौड़ेगी ट्रेन; बढ़ेंगे यात्री

इंदौर   मेट्रो अपने संचालन के दूसरे साल में एक बड़े विस्तार की तरफ बढ़ रही…

41 minutes ago
जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल  जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम…

2 hours ago
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

10 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

10 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

10 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

11 hours ago