भिलाई अपने माता-पिता के साथ कैम्प-2 सर्कुलर मार्केट पहुंचे बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया है। बच्चे पर कुत्तों की झपट देख भाजपा नेता अमर सोनकर और बच्चे के माता-पिता कुत्तों को भगाने दौड़े, पर तब तक कुत्ते ने तीन से चार जगह बच्चे को काट लिया।
लोगों ने बताया कि मार्केट से लगी मटन मांस दुकान से फेंके गए मांस को खाने यहां कुत्तों का जमावड़ा हमेशा लगा रहता है जिससे मार्केट आने जाने वालों पर इनका खतरा बना रहता है। शिकायत के बाद भी डाग कैचर टीम यहां नहीं भेजी जाती, नतीजतन बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते यहां लोगों को परेशान करते रहे हैं। समीप ही एक बार मंदिर का संचालन होता है जहां से निकलने वाले बच्चों पर हमेशा कुत्तों का भय बना रहता है। अमर सोनकर ने निगम आयुक्त से शीघ्र इस दिशा में कार्रवाई की मांग की है। घायल बच्चे को सुपेला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है।
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…