छत्तीसगढ़

CG : कुलेश्वर मंदिर के दान पेटी से पैसे पार, पुजारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गरियाबंद । जिले के धर्मनगरी राजिम स्थित त्रिवेणी संगम के भगवान कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने मंदिर की दान पेटी चुराई और उससे पैसे निकालकर कुछ दूरी पर नदी में ही फेंक दिया. आज सुबह जब मंदिर खोला गया, तब इस चोरी का खुलासा हुआ. बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल कर मंदिर के अंदर घुसे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, आज सुबह जब पुजारी ने मंदिर खोला, तो उसने देखा की दान पेटी गायब है. जिसके बाद आसपास देखा गया तो मंदिर परिसर से कुछ ही दूरी पर नदी में दान पेटी पड़ा मिला है. चोरी करने वाले आरोपी दान पेटी से पूरा पैसा निकाल कर उसे फेंक दिए थे.

जिसके बाद चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों का पता लगाने में जुट गई है. इस घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है. इस मामले में संबंधित धमतरी जिले के बड़ी करेली थाना में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है.

kgnews

Recent Posts

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विभागीय सचिवों की ली उच्च…

42 minutes ago
स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

दुर्ग. ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों को खुले करीब एक सप्ताह हो गया है। मगर…

54 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा…

1 hour ago
IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

रायपुर. रायपुर की बेटी 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश…

1 hour ago
CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल…

1 hour ago
CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

’जिले के सभी ग्रामो में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित’…

1 hour ago