CG : कूलर से चिपककर महिला की मौत, जशपुर की दर्दनाक घटना …
जशपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अपने घर के कूलर में महिला पानी भर रही थी, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल महिला को करंट प्रवाहित कूलर से अलग किया। इसके बाद तुरंत महिला को सिविल अस्पताल पत्थलगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…