अम्बिकापुर, राज्य शासन ने किसानों के हित में धान खरीदी प्रक्रिया को अधिक लाभकारी और पारदर्शी बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। इसी क्रम में उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय हेतु किसान द्वारा अपने अच्छे जूट बारदाने का उपयोग कर सकने और इसके एवज में प्रति बारदाना 25 रूपये का भुगतान किसान को किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बीते दिनों खाद्य सचिव द्वारा सभी जिलों के कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में यह जानकारी दी गई है कि इस वर्ष किसान अपने अच्छे जूट बारदानों का उपयोग धान विक्रय में कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को प्रति बारदाना 25 रुपए का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन में नये बारदाने, पुराना जुट बारदाना व पीडीएस बारदानों सहित किसानों बारदानों का प्रयोग किया जाना है। जिसके तहत कृषक अपने अच्छे जूट बारदाना का प्रयोग धान विक्रय में कर सकते हैं।
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…