छत्तीसगढ़

CG : कृषक उन्नति योजना

धमतरी, छत्तीसगढ़ में किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से कृषक उन्नति योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य पर उनकी फसल बेचने का मौका देना और कृषि के लिए उन्नत तकनीकों को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से धान की खरीद, आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग और नवीन कृषि तकनीकों में निवेश को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

ऐसे ही किसान हैं धमतरी जिले के ग्राम भटगांव के कोमल साहू। वे बताते हैं कि उनके द्वारा समर्थन मूल्य पर बेचे गए धान के एवज में उन्हें किसान उन्नति योजना के तहत एक लाख 51 हजार रूपये मिले। इस राशि से उन्होंने बोन खनन कराया और भैंस खरीदा। वे गद्गद होकर कहते हैं कि हम किसान तो काम करते ही हैं, पर योजना के तहत राशि के मिलने पर उन्हें खेती कार्य सहित अन्य सुविधाओं को बढ़ाने में मदद मिल रही है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय का तहे दिल से अभार व्यक्त किया। बता दें कि कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 19,257 रुपये की आदान सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल. छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर में होटल का कारोबार मंदा पड़ने से परेशान…

21 minutes ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

- योजना से आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मिल रहा योगदान- पीएम…

25 minutes ago
राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

29 minutes ago
धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

धमतरी. धमतरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को…

1 hour ago