बेमेतरा । जिले के समस्त कृषक बंधुओं को सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के अंतर्गत दलहन एवं तिलहन फसलों (सोयाबीन, अरहर, चना, मसूर एवं सरसों) की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है।
जिले में अब तक 10,327 क्विंटल उपार्जन किया जा चुका है, जो कृषकों के सक्रिय सहयोग का परिणाम है। जिन कृषक बंधुओं ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, उनसे अनुरोध है कि वे अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 से पूर्व अपनी संबंधित सहकारी समिति में जाकर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं, ताकि वे अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त कर सकें। यदि किसी कृषक की गिरदावरी में संशोधन अपेक्षित है, तो वे अपने क्षेत्र के पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से फसल रकबा सत्यापन प्रमाण पत्र प्राप्त कर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। जिला प्रशासन, बेमेतरा द्वारा सभी कृषकों से अपील की गई है कि वे समय सीमा का ध्यान रखते हुए शीघ्र पंजीयन कराएं एवं शासन की इस लाभकारी योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।
लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…