रायगढ़।  कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, बोईरदादर रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा विश्व हिन्दी दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जिसमेें हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए हिन्दी भाषा ज्ञान प्रश्नोत्तरी, रंगोली इत्यादि का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.ए.के.सिंह द्वारा सरस्वती माता के प्रतिमा पर दीप प्रज्जवल के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार गौतम के द्वारा किया गया। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए हिन्दी भाषा की वर्तमान में पौराणिक महत्व को भारतीय जीवन शैली एवं सांस्कृतिक विकास का विस्तृत रूप से बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जी.आर.राठिया द्वारा हिन्दी दिवस की इतिहास के साथ-साथ साहित्य कला एवं फिल्म उद्योग के विकास में हिन्दी के महत्व को बताया। इस प्रकार अपनी भाषा हिन्दी को संजोयें और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के बीच संकल्प लिए। अंत में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ.सदीप कुमार पैंकरा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। लोगों को हिन्दी बोलकर अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने व भारत एवं विदेशों में हिन्दी भाषा का सम्मान मिल सके, जिसे विद्यार्थियों के बीच अपना विचार साझा किए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *