CG : कृषि विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी कल

राज्यपाल रमेन डेका संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगे, मुख्यमंत्री साय करेंगे अध्यक्षता 

प्रदेश के कृषकों एवं कृषि कार्यकर्ताओं को प्राकृतिक खेती के बारे में मिलेगी जानकारी 

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कल 13 नवम्बर, 2025 को प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका इस संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं इदिरा गांधी कृषि विश्विद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल उपस्थित रहेंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में प्रातः 10 बजे से प्राकृतिक खेती पर आयोजित इस एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में कृषकों एवं कृषि विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं को प्राकृतिक खेती की अवधारणा, महत्व, इससे होने वाले लाभ तथा विधियों से अवगत कराया जाएगा। 

    संगोष्ठी के दौरान तीन तकनीकी सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्राकृतिक खेती के अनुभव, भारत में प्राकृतिक खेती की आवश्यकता एवं महत्व, प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटक, प्राकृतिक खेती का आधार- गौ पालन, प्राकृतिक खेती के लाभ, प्राकृतिक खेती के सिद्धांत एवं अवधारणा, प्राकृतिक खेती में पशुधन की उपयोगिता एवं महत्व तथा छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक खेती की संभावनाओं आदि विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा सारगर्भित जानकारी दी जाएगी, इसके साथ ही इदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों एवं नेशनल कॉलीशन फॉर नेचुरल फार्मिंग के विशेषज्ञों द्वारा प्राकृतिक खेती के संबंध में कृषकों एवं विभिन्न जिलों के नोडल अधिकारियों के साथ चर्चा कर उनकी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : राज्यपाल को प्रमुख लोकायुक्त ने सौंपा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन…

CG : राज्यपाल को प्रमुख लोकायुक्त ने सौंपा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन…

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोकभवन में प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा…

23 seconds ago
CG : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘रामनामी’ की चमक, समुदाय ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…

CG : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘रामनामी’ की चमक, समुदाय ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भगवान राम के प्रति अटूट आस्था को…

3 minutes ago
CG : भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे…

CG : भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे…

संपत्तिकर निर्धारण के लिए माप शुरू भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि…

9 minutes ago
CG : पुरस्कारों हेतु आवेदन 5 अगस्त तक …

CG : पुरस्कारों हेतु आवेदन 5 अगस्त तक …

कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय…

16 minutes ago
CG : पीएम इंटर्नशिप योजना : बीएसपी में 40 युवाओं को मिला ओरिएंटेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण…

CG : पीएम इंटर्नशिप योजना : बीएसपी में 40 युवाओं को मिला ओरिएंटेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण…

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास (एचआर-एल एंड डी)…

16 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी हरित समृद्धि की नई पहचान …

CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी हरित समृद्धि की नई पहचान …

कोरबा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में…

19 minutes ago