CG : केंद्रीय टीम की वेदांता पावर प्लांट में दबिश, हादसे की कर रही जांच…

सक्ती । जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता थर्मल पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर हादसे की जांच अब तेज हो गई है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सेंट्रल पावर रिसर्च सेंटर CPRC के अफसरों की टीम जांच के लिए प्लांट पहुंची। ज्वाइंट डायरेक्टर प्रफुल्ल चंद्र डोंगरे के नेतृत्व में पहुंची इस टीम ने सुबह से लेकर देर शाम तक प्लांट परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और तकनीकी पहलुओं की गहन पड़ताल की।

टीम ने दुर्घटनास्थल का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए पाइपलाइन, मशीनरी और उत्पादन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच की। इसके साथ ही मेंटेनेंस और प्रोडक्शन से संबंधित पुराने डेटा को भी खंगाला गया, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि विशेषज्ञ पुराने रिकॉर्ड और तकनीकी आंकड़ों के आधार पर हादसे की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

14 अप्रैल को वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर पाइप फटने से बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें 35 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। इनमें से अब तक 23 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनभर से अधिक घायल मजदूरों का इलाज खरसिया, रायगढ़, बिलासपुर और रायपुर के विभिन्न अस्पतालों में जारी है। घायलों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

kgnews

Recent Posts

CG : कवर्धा के गुंडों में पुलिस का खौफ नहीं, यात्री बस रोका और ड्राइवर को मारने हुए उतारू …

CG : कवर्धा के गुंडों में पुलिस का खौफ नहीं, यात्री बस रोका और ड्राइवर को मारने हुए उतारू …

कवर्धा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक…

10 minutes ago
CG : महासमुंद के शिक्षक को 5 साल की हुई सजा …

CG : महासमुंद के शिक्षक को 5 साल की हुई सजा …

महासमुंद। नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच करने के मामले में फास्ट…

13 minutes ago
CG : भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज …

CG : भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज …

बीजापुर। जिले के जांगला थाना क्षेत्र में भालू के हमले की एक गंभीर घटना सामने…

21 minutes ago
CG : सामूहिक सहभागिता से बालोद जिले को ’टीबी मुक्त’ बनाने का लें संकल्प: कलेक्टर मिश्रा …

CG : सामूहिक सहभागिता से बालोद जिले को ’टीबी मुक्त’ बनाने का लें संकल्प: कलेक्टर मिश्रा …

बालोद। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिले को शत-प्रतिशत टीबी (क्षय रोग) मुक्त…

24 minutes ago
CG : अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगाई गई रोक …

CG : अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगाई गई रोक …

एमसीबी। आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट…

33 minutes ago
CG : कालीबाड़ी ट्रैफिक मुख्यालय से एक्टिवा चोरी …

CG : कालीबाड़ी ट्रैफिक मुख्यालय से एक्टिवा चोरी …

रायपुर। राजधानी में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया…

37 minutes ago