छत्तीसगढ़

CG : केजव्हील ट्रैक्टरों को सड़क में चलाने पर सख्ती …

जगदलपुर. बस्तर जिले में अब लोहे के केजव्हील वाले ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. कलेक्टर के निर्देश पर ऐसे ट्रैक्टरों के खिलाफ चालानी और कानूनी कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं. खेतों में उपयोग होने वाले लोहे के पहिए सड़क पर चलने से डामर और सीमेंट सड़कें तेजी से क्षतिग्रस्त होती हैं. इसके कारण सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है. उच्च न्यायालय के निर्देशों और लोक निर्माण विभाग के आदेशों के पालन में यह कदम उठाया गया है. प्रशासन ने खेतों से निकलते ही केजव्हील हटाकर रबर टायर लगाने को अनिवार्य बताया है. परिवहन और लोक निर्माण विभाग संयुक्त रूप से निगरानी अभियान चलाएंगे.

इसके साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मोटरयान नियमों को लेकर जनजागरूकता अभियान भी संचालित होगा. किसानों को नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित परिवहन के लिए प्रेरित किया जाएगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों के उल्लंघन पर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी. इस पहल का उद्देश्य सड़कों की सुरक्षा और सार्वजनिक संपत्ति का संरक्षण सुनिश्चित करना है. जिला प्रशासन ने सभी किसानों से नियमों का पालन करने की अपील की है.

kgnews

Recent Posts

CG : समय से पहले कई स्कूल मिले बंद, शिक्षकों का कटेगा एक दिन का वेतन …

CG : समय से पहले कई स्कूल मिले बंद, शिक्षकों का कटेगा एक दिन का वेतन …

मुंगेली। शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर कुन्दन…

19 minutes ago
CG : पुलिस ने नकटी गांव में एंट्री पर लगाई रोक, तोड़े जा रहे 80 घर …

CG : पुलिस ने नकटी गांव में एंट्री पर लगाई रोक, तोड़े जा रहे 80 घर …

रायपुर। नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए आज (सोमवार) सुबह से 80 घर…

46 minutes ago
CG : कारों की टक्कर में एक की मौत, 4 लोगों की हालत नाजुक …

CG : कारों की टक्कर में एक की मौत, 4 लोगों की हालत नाजुक …

कवर्धा। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. पंडरिया के लघान गांव के पास दो…

50 minutes ago
CG : पिकअप ने रौंदा, सरगुजा में दो युवकों की दर्दनाक मौत …

CG : पिकअप ने रौंदा, सरगुजा में दो युवकों की दर्दनाक मौत …

सरगुजा। जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 स्थित बासेन में रविवार रात करीब…

53 minutes ago
CG : सिरसा गेट अंडर ब्रिज में आवागमन बंद …

CG : सिरसा गेट अंडर ब्रिज में आवागमन बंद …

भिलाईनगर। रेलवे विभाग ने सिरसा गेट अंडर ब्रिज में आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य किए…

57 minutes ago
छत्तीसगढ़ में 71 करोड़ रुपये के धान घोटाले का खुलासा, शॉर्टेज के नाम पर हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा

छत्तीसगढ़ में 71 करोड़ रुपये के धान घोटाले का खुलासा, शॉर्टेज के नाम पर हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा

राजनांदगांव. जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधीन आने वाले चार जिलों में धान सूखत के…

58 minutes ago