CG : केन्द्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या ने ली आदिवासी समाज प्रमुखों की बैठक…

खुलकर सुनी समस्याएं, दिया समाधान का भरोसा

बिलासपुर । केन्द्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या ने आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आदिवासी समाज प्रमुखों की बैठक ली। लगभग दो घण्टे तक चली बैठक में उन्होंने इत्मीनान से उनकी एक-एक समस्याएं सुनी और इस संबंध में ज्ञापन भी लिए। आर्या ने कहा कि बैठक में आज आदिवासी समाजों की ओर से महत्वपूर्ण सुझाव मिले हैं। ये सभी कानूनी एवं विभिन्न संवैधानिक मुद्दों से जुड़े हुए हैं। इन सभी को राष्ट्रपति और राज्यपाल के ध्यान में लाकर उनका सकारात्मक समाधान किया जायेगा। आयोग के वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ भी इस दौरान उपस्थित थे।

  बैठक में विभिन्न आदिवासी समाज प्रमुखों ने मुख्य रूप से पेशा एवं मेशा कानून का पालन कराने, भूराजस्व संहिता की धारा 170 (ख) का उल्लंघन, आदिवासियों को प्राप्त 32 प्रतिशत आरक्षण का पालन नहीं किये जाने, सरकारी नौकरी की पदोन्नति में आरक्षण सुविधा बहाल करने, वन अधिकार पट्टा, फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी हासिल करने वालों पर तत्काल कार्रवाई, आदिवासियों की भूमि के गैर आदिवासियों में गैर कानूनी तरीके से स्थानांतरण, आदिवासी महिलाओं से शादी कर उनके नाम पर संपति एवं चुनाव लड़ना, आदिवासियों के लिए पृथक धर्मकोड, बेकलाड पदों पर भर्ती की कार्रवाई करने, फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर हाई कोर्ट में केविएट लगाने, आदिवासियों के स्वरोजगार के लिए बजट बढ़ाने, बस्तर एवं सरगुजा संभाग में स्थानीय भर्ती नियम फिर से लागू करने, हसदेव जंगल की कटाई रोकने, धर्मांतरण रोकने एवं धर्मांतरित लोगों से एसटी का आरक्षण प्रदान नहीं करने, छात्रावास के लिए शिष्यवृत्ति की दर बढ़ाने,  आदिवासियों की छात्रवृत्ति के लिए आय की सीमा खत्म करने, कोटा विधानसभा क्षेत्र को आदिवासियों के लिए आरक्षित करने सहित अन्य कई मांग एवं कई समस्याएं रखी।

बैठक में प्रमुख रूप से लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संत कुमार नेताम, सर्व आदिवासी समाज रायपुर प्रदेश अध्यक्षवंदना उइके, कंवर समाज रायपुर प्रदेश अध्यक्ष सविता साय, गोण्डवाना गोड़ महासभा रायपुर रमेशचंद्र श्याम, युवा प्रभाग सर्व आदिवासी समाज सुभाष परते, कोल आदिवासी समाज प्रदेश अध्यक्ष युगुल किशोर शाण्डिल्य, उरांव समाज जिला अध्यक्ष रंगिया प्रधान, खैरवार समाज जिला अध्यक्ष श्यामलाल खैरवार, सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष देवसिंह पोर्ते, कंवर समाज बिलासपुर अध्यक्ष एसआर साय, कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष रामचंद्र धु्रव, प्रगतिशील आदिवासी कल्याण समिति जिला अध्यक्ष मुकुन्द नेताम, बैगा समाज अध्यक्ष बुधराम सिंह बैगा, युवा प्रभाग सर्व आदिवासी समाज शिव नारायण चेचाम, आदिवासी मोर्चा के जिला अध्यक्ष निरंजन पैकरा, जिला पंचायत सदस्य प्रभु जगत एवं पिन्टु मरकाम सहित नगर निगम के आदिवासी समाज से जुड़े पार्षद एवं बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। अनुसूचिज जनजाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त पीसी लहरे, सहायक संचालक आकांक्षा पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
kgnews

Recent Posts

सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर/रायपुर. प्रदेश के दूरस्थ, पहाड़ी एवं जनजातीय अंचलों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा…

1 hour ago
SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

कोरबा. SECL कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में गुरुवार को लगी भीषण आग…

2 hours ago
MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार छह दशक बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने…

2 hours ago
बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…

3 hours ago
धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…

3 hours ago