कांकेर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह जिले में सक्रिय थेl जिसे पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली हैl आरोपियों की गिरफ्तारी बालोद और चारामा से हुई हैl

बता दें कि एसपी के विशेष निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर, मोहसिन खान एसडीओपी कांकेर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चारामा जितेन्द्र गुप्ता ने मुख्य आरोपी कोमल प्रसाद पाण्डे पिता परमानंद पाण्डे उम्र 38 वर्ष निवासी खुर्सीपार जिला बालोद व अन्य आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम  –

(01) कोमल प्रसाद पाण्डे पिता परमानंद पाण्डे उम्र 38 वर्ष निवासी खुर्सीपार थाना जिला बालोद ।

(02) देवा तिवारी पिता रामप्रसाद तिवारी उम्र 31 वर्ष निवासी चारभाठा थाना चारामा जिलाकांकेर ।

(03) नंदकिशोर साहू पिता स्व. जोगेश कुमार साहू उम्र 30 वर्ष निवासी सम्बलपुर थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद ।

(04) पुष्पेन्द्र तिवारी पिता सत्यनारायण तिवारी उम्र 45 वर्ष निवासी झलमला जिला बालोद ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *