छत्तीसगढ़

CG : केलो नदी में डूबा युवक, पतासाजी में जुटी गोताखोर की टीम,

रायगढ़. कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा निवासी एक नाबालिग युवक के केलो नदी में डूबने की घटना सामने आई है. इसकी जानकारी मिलते ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत रायगढ़ एसपी एवं एसडीएम मौके पर पहुंचे हैं. गोताखोर की टीम नाबालिग की पतासाजी में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा निवासी प्रकाश चौहान का नाबालिग लड़का सोमवार को दोपहर 12 बजे अपने 3 दोस्तों के साथ पचधारी नहाने के लिए गया था. इसके बाद घर नहीं आने पर परिजन खोजबीन करने लगे. रात्रि 11 बजे युवक के पिता प्रकाश चौहान को मोहल्ले के लड़कों ने बताया कि आपका लड़का केलो नदी में डूब गया, जिसके बाद परिजन अपनी गुहार लेकर मंत्री ओपी चौधरी के पास पहुंचे. मंत्री चौधरी ने तुरंत युवक की पतासाजी करने कोतवाली को निर्देश दिया. रात हो जाने की वजह से नदी में तलाश करना मुश्किल था. तड़के सुबह ही गोताखोरों की टीम पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी. मौके पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत रायगढ़ एसपी और एसडीएम भी पहुंचे. ओपी चौधरी ने युवक के परिजन को ढांढस देते हुए प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद करने आश्वासन दिया. गोताखोर एवं बचाव दल की 2 टीम पतासाजी में जुटी है, मगर अभी तक युवक का कुछ भी पता नहीं चल पाया है.

kgnews

Recent Posts

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

भोपाल  मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…

10 hours ago
किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

10 hours ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

11 hours ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

11 hours ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

11 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

11 hours ago